राहुल ने बजट पर कसा तंज, कहा- ये आखिरी जुमला बजट तो भाजपा ने कहा- आप नहीं समझोगे
मोदी सरकार के अंतरिम बजट को विपक्ष जहां चुनावी बजट बताकर उसकी आलोचना कर रहा है, वहीं भाजपा और कांग्रेस में ट्विटर वार छिड़ गया है। राहुल गांधी ने अंतरिम बजट को ‘आखिरी जुमला बजट’ बताया तो भाजपा ने उसके जवाब में कहा कि जैसी कि उम्मीद थी, आप इस बजट को नहीं समझ सके।
मिशन 2019 : भाजपा को परास्त करने के लिए चंद्रबाबू ने बुलाई विपक्षी दलों की महा-बैठक
पांच राज्यों के चुनावों के नतीजे से ठीक एक दिन पहले सोमवार को विपक्षी एकता को मजबूत करने के मकसद से टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू ने गैर-भाजपा दलों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के भी हिस्सा लेने की संभावना है।
आंध्र के बाद पश्चिम बंगाल की ममता ने भी CBI के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, भाजपा ने किया पटलवार
आंध्र प्रदेश की नायडू के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने भी केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को राज्य में छापे मारने या जांच करने के लिए दी गई सामान्य रजामंदी को वापस ले ली। राज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दिल्ली के राजनिवास में धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल से मिलने में नाकाम रहे चार राज्यों के मुख्यमंत्री
आईएसएस अफसरों की हड़ताल खत्म कराने की मांग को लेकर उपराज्यपाल के सचिवालय में 6 दिनों से धरने पर बैठे अरविंद केजरीवाल के समर्थन में शनिवार देर रात चार मुख्यमंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इन मुख्यमंत्रियों को न तो अरविंद केजरीवाल से मिलने दिया गया और न ही उपराज्यपाल ने मिलने का समय दिया।
NDA सरकार के खिलाफ YSR कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करेगी TDP!
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के खिलाफ 16 मार्च को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे की मांग को लेकर राज्य की वाईएसआर कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।
आंध्र प्रदेश को स्पेशल स्टेटस पर जेटली की 'ना' के बाद टीडीपी ने मोदी सरकार से तोड़ा नाता
आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को अरुण जेटली के खारिज करने के बाद तेलगू देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू नेप्रेस कांफ्रेस कर भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली केंद्र की एनडीए सरकार से अलग होने का अपना फरमान सुना दिया।
इशारों-इशारों में शाह ने नायडू और उद्धव को बताया- भाजपा है क्या?
राज्यसभा में अपने पहले संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संकेतों भी ही NDA के सहयोगी घटकों को पार्टी के रसूख का एहसास करा दिया। हालांकि हमला विपक्ष में बैठी कांग्रेस पर था लेकिन शब्दबाण से वो भी नहीं बच पाए जो इन दिनों भाजपा से दूरी बनाने को लेकर बयानबाजी कर रहें हैं।
केन्द्र की मेहरबानी! चंद्रबाबू नायडू इन दिनों धुन रहे हैं सिर
नोटबंदी के फैसले पर कभी मोदी सरकार के साथ खड़े तेलुगुदेशम पार्टी के अध्यक्ष और आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों अपना सिर फोड़ने को मजबूर हैं। ऐसा उन्होंने खुद कहा है। नायडू ने कहा है कि नोटबंदी के कारण हो रही परेशानियों ने उनके सब्र की सीमा को तोड़ दिया है। वो इससे उत्पन्न दिक्कतों को कम करने के बारे में रोजाना सोचते हैं लेकिन नतीजा नहीं सामने आ पा रहा।
आंध्र प्रदेश की राजधानी होगा विजयवाड़ा
आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा की घोषणा कर दी है। उधर, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने चंद्रबाबू पर इस मुद्दे पर उनसे परामर्श न लेने पर विरोध जताया है।