पांच राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान
कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक के अनुसार, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दे दी है।
लोकसभा चुनाव फेज-2 : 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर 66 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 95 सीटों पर गुरुवार को 66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दूसरे चरण के चुनाव में मतदान का प्रारंभिक आंकड़ा 66 प्रतिशत है। 2014 के चुनाव में दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत 69.62 प्रतिशत था।
लोकसभा चुनाव 2019 : पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 91 सीटों पर मतदान संपन्न, बंगाल में बंपर वोटिंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लोकपर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बंपर मतदान की खबर है वहीं बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई।
एग्जिट पोल : राजस्थान हाथ के साथ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP के लिए जीत आसान नहीं
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में एग्ज़िट पोल के तमाम अनुमानों और संकेतों का अध्ययन किया जाए तो जहां मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला दिखाया गया है, वहीं राजस्थान में कांग्रेस की स्पष्ट जीत का अनुमान लगाया गया है। तेलंगाना में एक बार फिर से तेलंगाना राष्ट्र समिति की वापसी के संकेत दिए गए हैं। मिजोरम की बात करें तो यहां एमएनएफ और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला दिखाया गया है।
तेलंगाना समेत पांच राज्यों में 12 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच होंगे विधानसभा चुनाव, 11 दिसंबर को होगी काउंटिंग
राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में 12 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच चार चरणों में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की। 11 दिसंबर को एक साथ सभी राज्यों के नतीजे घोषित किये जाएंगे।
गुजरात को पछाड़ा इज ऑफ डूइंग बिजनेस में आन्ध्र प्रदेश अव्वल
आन्ध्र प्रदेश ने अप्रत्याशित रूप से केन्द्र द्वारा गठित ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’सूचकांक के तीसरे संस्करण में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। खास बात ये है कि इस रैंकिंग में गुजरात, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों को पीछे छोड़ते हुए आंध्र प्रदेश ने बाजी मारी है।
राहुल गांधी ने माना; कश्मीर में हिंसा से भाजपा, RSS को फायदा
छत्तीसगढ़ के दौरे पर बस्तर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंसा होने से पाकिस्तान और चीन को तो फायदा हो ही रहा है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि इससे सबसे ज्यादा फायदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को हो रहा है।
सुकमा में भीषण नक्सली हमले में CRPF के 25 जवान शहीद, रणनीति बनाने में जुटे पीएम मोदी और राजनाथ
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने घात लगाकर किए गए हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 25 जवानों को मौत के घाट उतार दिया। हमले में छह जवान घायल भी हैं और कुछ लापता भी हैं। ये सभी जवान सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भीषण घटना पर शोक जताते हुए कहा, शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
बढ़ती ही जा रही है कांग्रेस की आंतरिक गुत्थी
एक के बाद एक झटके से भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस अपने सबसे बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। पार्टी में बैचैनी और भगदड़ सा माहौल बन रहा है। एक के बाद एक राज्यों से आंतरिक कलह और बगावत की खबरें आ रही हैं।
लोगों को न्याय देने में अमीर-गरीब का भेद न हो : प्रधान न्यायाधीश
सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति तीरथ सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि लोगों को न्याय देने में अमीर और गरीब का भेद नहीं होना चाहिए। पिछड़े, कमजोर और अशिक्षित लोगों को न केवल न्याय के लिए जरूरी विधिक मदद दी जाए, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उन्हें उनके अधिकार भी दिलाये जाने चाहिए।