पूर्व मंत्री जयंती नटराजन के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज
सीबीआई ने कहा है कि उसने पूर्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नटराजन पर मंत्री रहते हुए खनन के लिए वन भूमि के उपयोग की मंजूरी देकर कानून का उल्लंघन करने का आरोप है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नटराजन की दिल्ली समेत दूसरे शहरों में उनकी संपत्तियों और चेन्नई में उनके परिसर पर छापे मारे हैं।
राहुल ने पहली बार जयंती के आरोपों का दिया जवाब
दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस उपाघ्यक्ष राहुल गांधी पूर्व केंद्रीय मंत्री जयंती नटराजन के आरोपों के खिलाफ पहली बार बोले। जहांगीरपुरी में राहुल ने कहा कि वो गरीबों, आदिवासियों और दलितों के लिए लड़ते रहेंगे। कांग्रेस छोड़ते वक्त कुछ दिन पहले जयंती नटराजन ने राहुल पर गंभीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी के दफ्तर से उन्हें आदिवासी हितों की खातिर योजनाओं को मंजूरी न देने के निर्देश मिलते थे।
नटराजन का खुलासा सिर्फ 'इमेज बचाओ अभियान' है: कांग्रेस
कांग्रेस छोड़ने से पहले पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयंती नटराजन द्वारा शीर्ष नेतृत्व को खरी खोटी सुनाने को कांग्रेस ने राजनीतिक आकाओं की साजिश और करार दिया है। पार्टी का कहना है कि नटराजन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे जिसके सबूत शायद अब उनके 'राजनीतिक आकाओं’ को मिल गए हों। पार्टी ने इस पूरे मसले को जयंती की अपनी छवि को बचाने के लिए अपनाई गई कोशिश बताया।
जयंती टैक्स को लेकर मोदी पर भड़के दिग्विजय
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के खिलाफ 'जयंती टैक्स' संबंधी टिप्पणी को कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आपत्तिजनक करार देते हुए कहा कि भाजपा के पीएम कैंडिडेट 'सिर्फ बदतमीजी' करना जानते हैं।
जयंती के इस्तीफे से कांग्रेस में मची खलबली
पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन के केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कहा जा रहा है कि जयंती ने पद से इस्तीफा दिया नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री ने उनसे इसलिए इस्तीफा मांग लिया क्योंकि कुछ प्रोजेक्ट को मंजूरी देने में देर हो रही थी। नटराजन ने शनिवार को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया था।