कमला हैरिस का अभियान शुरू, 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में होंगी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार
भारतीय मूल की अमेरिकी सीनेटर कमला हैरिस ने एक रैली के जरिये 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए आधिकारिक रूप से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। रविवार को ऑकलैंड की रैली में 54 वर्षीय हैरिस ने सभी अमेरिकियों से 'जो हो रहा है उसके बारे में सच बोलने' का आग्रह किया।
अमेरिका ने रचा इतिहास, ट्रम्प चुने गए 45वें राष्ट्रपति
राजनीति में नौसिखिए और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। अमेरिकी मतदाताओं ने उम्मीद के विपरीत और आत्मसंतुष्ट व उदारवादी व्यवस्था के खिलाफ एक तरह से विद्रोह करते हुए हिलेरी क्लिंटन और 16 साल से चले आ रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन को खारिज कर दिया।
'नफरत गर्ल' नहीं अब 'MY GIRL' बनी हिलेरी
2008 में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार के लिए ओबामा और हिलेरी आमने-सामने थे। 2008 के अभियान में बराक ओबामा ने 'होप एंड चेंज' का नारा दिया था। हिलेरी ने ओहियो की रैली में इसका मजाक उड़ाया था। केट का इस किताब में कहना है कि हिलेरी का ऐसा करना ही मिशेल की नाराजगी की मुख्य वजह बनी थी। लेकिन शायद 'रात गई बात गई' की तर्ज पर पिछले कुछ हफ्तों से मिशेल हिलेरी की जबरदस्त समर्थक बनकर उभरी हैं।
अमेरिका में भी जागा राजनीति के प्रति निराशा का भाव
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की लंबे समय से चली आ रही सरगर्मियां जहां अपने अंतिम चरण में पहुंच गई हैं, उस बीच एक सर्वेक्षण में लोगों में मौजूदा राजनीति के प्रति निराशा का भाव उजागर हुआ है। बड़ी संख्या में मतदाता अमेरिकी राजनीति की वर्तमान हालात से ‘क्षुब्ध’ महसूस कर रहे हैं। इन निराशा मतदाताओं का मानना है कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप चुनावों के बाद देश को एकजुट रखने के मामले में ईमानदार और कारगर साबित नहीं होंगे।
आखिरी बहस में जीतीं हिलेरी, चुनाव नतीजे नहीं मानने के ट्रम्प ने दिए संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने बुधवार रात हुई आखिरी प्रेसिडेंशियल बहस में भी जीत दर्ज की। जबकि रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने यह कहने से मना कर दिया कि यदि वह चुनाव हार जाते हैं तो इसके नतीजों को स्वीकार करेंगे।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हिलेरी का ज्ञान आया काम, नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने कहा हम आपके साथ
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब उन्हें करीब 70 नोबेल पुरस्कार विजेताओं ने अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा है कि आजादी को सुरक्षित रखने और संवैधानिक सरकार को बचाए रखने के लिए उनका चुना जाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डोनाल्ड ट्रम्प का गेम खत्म
एक पुराने वीडियो में अश्लीलता से भरे विवादित वक्तव्य के सामने आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प का गेम पूरी तरह से खत्म हो गया लगता है। सबको आजादी, सबको समान अधिकार, सबको समान अवसर ये अमेरिका के लोकतंत्र की बुनियाद हैं। लेकिन डोनाल्ड डॉक्टरिन के बारे में माना जाता है कि वह वो अमेरिका नहीं बना सकती जिसका ख्वाब अमेरिका को गढ़ने वालों ने देखा था।
भारतवंशी भी ट्रंप की महिला विरोधी टिप्पणियों से नाराज
यारह साल पुराने वीडियो के सामने आने के बाद रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप से लगातार लोगों का मोह भंग हो रहा है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भी अब ट्रंप के बजाय डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन का समर्थन करने की बात कही है। भारतवंशियों ने महिलाओं के प्रति ट्रंप के बयान को हिंसक और कुत्सित करार दिया है।
हिलेरी को पाकिस्तान में तख्तापलट का डर, कहा- जिहादियों के हाथ लग सकता है एटमी हथियार
हिलेरी क्लिंटन को डर है कि पाकिस्तान में तख्तापलट की दशा में उसके जिहादी ग्रुप एटमी हथियार हासिल कर लेंगे और दुनिया के लिए ये काफी खतरनाक साबित होगा। डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हिलेरी क्लिंटन की ये आशंका एक वीडियो के लीक होने से जाहिर हुई है।
राष्ट्रपति प्रत्याशी बनने पर ट्रंप पर गरजीं हिलेरी
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवारी को हिलेरी क्लिंटन ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया है। इस बीच अमेरिका में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेक्शन और 2016 प्रेसिडेंशियल कैंपन में क्लिंटन ने बड़ा भाषण दिया है। इस दौरान उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की सोच और नीति पर जमकर प्रहार किया।