बिहार के कद्दावर नेता तारिक अनवर की 19 साल बाद घर वापसी, राहुल ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़ने के करीब एक महीने बाद तारिक अनवर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनकी घर वापसी कराते हुए पार्टी की सदस्यता दिलाई। सोनिया गांधी को 1999 में कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के विरोध में शरद पवार के साथ तारिक अनवर ने भी पार्टी छोड़ दी थी।
बिहार चुनाव : 6 दलों ने मिलकर बनाई थर्ड फ्रंट
बिहार चुनाव के मद्देनजर शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तथा जन अधिकार मोर्चा समेत छह दलों ने तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा कर दी। बिहार में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व राकांपा के सांसद व महासचिव तारिक अनवर करेंगे। तीसरे मोर्चे की घोषणा के बाद बिहार विधानसभा का चुनाव और दिलचस्प हो गया है।
इफ्तार पार्टी में एक मेज पर दिखे सोनिया, शरद, लालू और तारिक
सोनिया की इफ्तार पार्टी में जनता दल(यू) और राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष एक साथ दिखे। जद(यू) अध्यक्ष शरद यादव नई सरकार के गठन के बाद पहली बार कांग्रेस की तरफ से आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। सोनिया की ओर से तीन साल बाद इफ्तार की दावत दी गई है। एनडीए सरकार के गठन के बाद इस साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इफ्तार नहीं दिया। उनसे पहले मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी हर साल इफ्तार पार्टी देते थे।