लोकसभा चुनाव 2019 : पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 91 सीटों पर मतदान संपन्न, बंगाल में बंपर वोटिंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लोकपर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बंपर मतदान की खबर है वहीं बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई।
त्रिपुरा में माकपा के मुखपत्र देशेर कथा का रजिस्ट्रेशन रद्द
त्रिपुरा में एक अक्टूबर को माकपा के मुखपत्र डेली देशेर कथा का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। इसे लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भारत के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर फॉर इंडिया (आरएनआई) के आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इसकी जांच कराने की मांग की है कि फैसला राजनीति से प्रेरित तो नहीं है।
वामपंथी शासन की नियति है तानाशाही
चीन ने शी जिनपिंग को ताउम्र राष्ट्रपति बने रहने का अधिकार दे दिया है। कहने को चीन में भी संविधान है, लोकतंत्र है। लेकिन, वहां के संविधान और लोकतंत्र की परिभाषा अलग है। माओ और डेंग के बाद अब शी जिनपिंग चीन के तानाशाह शासक हैं। भला हो, हिन्दुस्तान की जनता का कि बरसों पहले भारतीय वामपंथियों के चीन और सोवियत संघ की तरह सबको समानता का अधिकार देने के अनोखे फॉर्मूले को यहां लागू करने नहीं दिया। बल्कि, जैसे-जैसे समझ आता गया, वामपंथियों की तानाशाही को लोकतांत्रिक तरीके से खत्म किया गया।
प्रधानसेवक का राजधर्म?
भारत के पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में वामपंथ को हराकर भाजपा को जीत हासिल किए महज 48 घंटे ही बीते थे कि दक्षिणपंथी संगठनों (भाजपा की टोपी पहने लोग) ने जेसीबी मशीन लगाकर लेनिन की मूर्ति को जमींदोज कर जीत का जश्न मनाया और दिखाने की कोशिश की कि वही हिटलर के असली वंशज हैं जो प्रतिमाओं को तोड़कर, किताबों को जलाकर, लेखकों को मारकर प्रतिस्पर्धी विचारों को खत्म कर देंगे।
त्रिपुरा में भाजपा का बजा डंका, नागालैंड और मेघालय में त्रिशंकु सरकार के आसार
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है। त्रिपुरा में अपने दम पर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है वहीं नागालैंड को लेकर स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि यहां भी स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिला है। मेघालय में त्रिशंकु सरकार के आसार साफ नजर आ रहें हैं। कांग्रेस भले ही बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो लेकिन यहां भी भाजपा अपने सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ सरकार बना सकती है । भारत के 65 साल के चुनावी इतिहास में यह पहली हुआ है कि वाम दलों और भाजपा की सीधी टक्कर हुई है।
भाजपा में शामिल होंगे त्रिपुरा के 6 बर्खास्त टीएमसी विधायक
त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के 6 बर्खास्त विधायक रक्षाबंधन के मौके पर 7 अगस्त को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया था। भाजपा प्रवक्ता विक्टर सोम ने बताया कि विधायक रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
सरकार के गढ़ में शाह, कम्युनिस्ट और कांग्रेस दोनों पर किया हमला
दो दिवसीय दौरे पर त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियां दोनों पतन की ओर हैं। आज देखा जाए तो कम्युनिस्ट दुनिया में और कांग्रेस देश में खत्म हो रही है। मालूम हो कि त्रिपुरा वामपंथियों का गढ़ है और 1993 से ही यहां माणिक सरकार का वर्चस्व कायम है।
Bypoll Results : बंगाल में ममता, मप्र में BJP, त्रिपुरा में CPM की जीत
भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने उप-चुनाव में दो-दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर दावा किया कि ये नतीजे 500 और 1000 रूपए के पुराने नोट बंद करने के मोदी सरकार के फैसले पर उनके अपने-अपने रूख को सही ठहराते हैं। 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में हुए उप-चुनाव में मुख्य रूप से सत्ताधारी पार्टियों का ही पलड़ा भारी रहा। इन राज्यों में जिन 10 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हुए, उनमें से ज्यादातर सीटों पर वहां की सत्ताधारी पार्टी को ही जीत मिली।
7 राज्यों की 12 सीटों पर उप-चुनाव सम्पन्न, त्रिपुरा में 90 फीसदी मतदान
शनिवार को 7 राज्यों की 8 विधानसभा और 4 लोकसभा सीटों पर उपचुनावों के लिए वोटिंग संपन्न हुई। सभी सीटों पर 22 नवंबर को नतीजे आएंगे। असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, त्रिपुरा, पुड्डुचेरी में आठ विधानसभा और चार लोकसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। सबसे अधिक मतदान प्रतिशत त्रिपुरा का रहा। यहां 90 फीसदी से ज्यादा मतदान रिकॉर्ड किया गया। गौरतलब है कि इन चुनावों को केन्द्र के नोटबंदी फैसले के बाद काफी अहम माना जा रहा है।
विस उपचुनाव : त्रिपुरा में माकपा तो मप्र में भाजपा
विधानसभा उपचुनाव में त्रिपुरा में विधानसभा की दो सीटों के लिए कराए गए उपचुनाव में माकपा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। मेघालय में सत्तारूढ़ कांग्रेस को चॉकपोट विधानसभा सीट पर जीत मिली है। मध्य प्रदेश के गरोठ विधानसभा सीट पर भाजपा को जीत मिली है।