दक्षिणी चीन सागर में फिर से बढ़ा तनाव, चीन और अमेरिका के युद्धपोत आए आमने-सामने
अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अशांति का एक प्रमुख कारण बने दक्षिणी चीन सागर (साउथ चाइना सी) का विवाद एक बार फिर बढ़ गया है। दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी और चीनी जहाज करीब-करीब आमने-सामने आ गए।
पेंटागन की रिपोर्ट में चीन को बताया गया अमेरिका और भारत के लिए खतरा
अमेरिका रक्षा मंत्रालय के हेडक्वॉर्टर पेंटागन ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चीन को भारत और अमेरिका दोनों के लिए खतरा बताया है। दरअसल वन बेल्ट, वन रोड के जरिए चीन पूरब से लेकर पश्चिम तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है। दक्षिण चीन सागर में चीन की विस्तारवादी नीति किसी से छिपी नहीं है।
दक्षिणी चीन सागर में अमेरिकी जंगी जहाज को देखकर भड़का चीन
चीन की सरकार ने शनिवार को कहा कि वह अपने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए दक्षिण चीन सागर में स्थित हुआंग्यान द्वीप के नजदीक बिना अनुमति चीनी सीमा में प्रवेश करने वाले अमेरिका के जंगी जहाज के खिलाफ कार्रवाई करेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि अमेरिका ने ऐसा करके अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।
ट्रम्प की टिप्पणी पर चीन का पलटवार, अमेरिका को बताया बड़ा खतरा
चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा दक्षिण चीन सागर पर अपने दावे की आलोचना पर जबरदस्त पलटवार किया है। उसने कहा है कि अमेरिका उसकी संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा है। यूएन महासभा में ट्रम्प ने रूस और चीन का नाम लिए बिना यूक्रेन और प्राकृतिक संपदा के लिहाज से समृद्ध दक्षिण चीन सागर की 'संप्रभुता पर खतरे' की बात कही थी।
अमेरिकी एडमिरल ने माना, चीन है दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश चीन को भविष्य के खतरे के तौर पर देखा जा रहा है और उसको आतंकवाद के समकक्ष रखा जा रहा है। चीन की स्थिति पर हैरान करने वाला यह आकलन अमेरिका के प्रशांत क्षेत्र के सैन्य कमांडर एडमिरल हैरी हैरिस का है।
दक्षिणी चीन सागर पर चीन को अमेरिका ने दी घुड़की
अमरीका के रक्षा मंत्री चक हेगेल ने सिंगापुर में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन 'शांग्रिला डायलॉग्स' में चीन पर दक्षिणी चीन सागर में 'अस्थिरता' पैदा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चीन के कारण ही क्षेत्र की दीर्घकालीन तरक्की को खतरा पैदा हो गया है।