लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान संपन्न, 80% वोटिंग के साथ बंगाल फिर अव्वल
लोकतंत्र के महाकुंभ-2019 के छठे चरण के तहत रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के सात राज्यों में 59 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग की मानें तो पश्चिम बंगाल की हिंसा को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा। इस चरण में कुल 63.3 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।
दिल्ली की अनधिकृत बस्तियों की सुरक्षा पर विधेयक लोकसभा में पारित
राष्ट्रीय राजधानी में 2020 तक अनधिकृत कॉलोनियों और मलिन बस्तियों (स्लम) की रक्षा के लिए कानून की समय सीमा बढ़ाने संबंधी विधेयक लोकसभा में पारित हो गया। यह विधेयक आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिह पुरी के जवाब देने के बाद पास किया गया।
विश्वास नहीं छोड़ेंगे आप का साथ: सौंपी गई राजस्थान की कमान, अमानतुल्लाह सस्पेंड
MCD चुनावों में बुरी तरह पिटने के बाद आम आदमी पार्टी में जारी घमासान फिलहाल थमता दिख रहा है। पार्टी के अहम सदस्य और कवि कुमार विश्वास आप में बने रहेंगे। खुलेआम पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर होने के बाद से विश्वास अपने घर में ही घिरते दिखे थे। उनके खिलाफ विधायक अमानतुल्लाह खान भी खुल कर मैदान में आ गए थे और उन्होंने विश्वास को भाजपा और आरएसएस का एजेंट करार दिया था।
कांग्रेस की हार के बाद अजय माकन ने दिया इस्तीफा, कहा- ज्यादा की उम्मीद थी
निगम चुनावों में कांग्रेस की बुरी शिकस्त की जिम्मेदारी लेते हुए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, दिल्ली एमसीडी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं कांग्रेस ने विधानसभा सीटों के मुकाबले अपनी स्थिति को एक हद तक दुरुस्त किया है फिर भी उसके लिए ये जीत उत्साहजनक नहीं है। कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए ही पूरे नतीजे आने से पहले ही माकन ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।
MCD चुनाव: गडकरी बोले परिपक्वता जरूरी, तो शीला को अखरा कांग्रेस के प्रचार का तरीका
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए हुए मतदान के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। भाजपा की बढ़त बरकरार है। अभी तक के रुझान साफ बता रहे हैं कि पार्टी निगम चुनाव में हैट्रिक मारने जा रही है। वहीं दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को इस चुनाव से करारा झटका लगा है। उधर, कांग्रेस पार्टी भी कुछ बेहतर प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है। आप दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक आई है।
शुंगलू रिपोर्ट में खुलासा: 'आप' ने किया नियमों का उल्लंघन
दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच की जंग से सब वाकिफ हैं। दोनों ने कई मसलों पर एक दूसरे की अनदेखी की और कई बार मामला कोर्ट की दहलीज तक भी पहुंचा। जंग ने सितंबर 2016 में केजरीवाल सरकार के फैसलों की समीक्षा के लिए शुंगलू समिति का गठन किया था। जिसने अब प्रशासनिक फैसलों में संविधान और प्रक्रिया संबंधी नियमों के उल्लंघन की बात अपनी रिपोर्ट में उजागर की है
राहुल गांधी अभी भी नहीं 'मैच्योर', उन्हें चाहिए वक्त: शीला दीक्षित
कांग्रेसियों को इन दिनों लगता है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी में काफी बदलाव आया है और वो एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ के तौर पर खुद को पेश करने में कामयाब रहें हैं। लेकिन इसके उलट दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी शीला दीक्षित को लगता है कि अभी राहुल परिपक्व नहीं हैं उन्हें थोड़ा और वक्त चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए।
दिल्ली के डिप्टी CM सिसोदिया पर कसा CBI शिकंजा
केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ आरोप तय किए हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीबीआई की इस कार्रवाई से आम आदमी पार्टी सकते में है। सिसोदिया ने ट्वीट के जरिए अपना रोष जाहिर किया है तो पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की कायरता करार दिया है। खबर है कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी के खिलाफ CBI ने अपना शिकंजा कस लिया है।
पुलिस ने जजों की फोन टैपिंग पर किया सवाल तो बोले केजरी- आईबी से पूछो
हाल ही में एक हाई प्रोफाइल कार्यक्रम में जजों की फोन टैपिंग की जानकारी दे सनसनी फैलाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब पुलिस ने इस बाबत सवाल किया तो उन्होंने इसकी जानकारी आईबी से लेने का टका सा जवाब दे दिया। इस मामले को लेकर दिल्ली के पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार वर्मा ने केजरीवाल को एक खत लिखा। इस खत का जवाब केजरीवाल ने एच छोटे से ट्विट के जरिए दिया है। दरअसल, चार दिन पहले दिल्ली हाईकोर्ट की 50वीं जयंती समारोह में जरीवाल ने कहा था कि जजों के फोन टैप होते हैं।
क्या 'आप' और सिद्धू की पार्टनरशिप में लड़ा जायेगा पंजाब चुनाव?
आवाज-ए-पंजाब फोरम के नेता सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ बैंस बंधु और परगट सिंह भी थे। मेल मिलाप का ये सिलसिला काफी गुप-चुप तरीके से देर रात चला। माना जा रहा है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2017 में सिद्धू आप के साथ साझेदारी कर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि इससे पहले सिद्धू आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ तीखे बयान दे चुके हैं।