महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने 169 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, भाजपा का सदन से वॉकआउट
महाराष्ट्र में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। जबकि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 145 वोट की जरूरत थी।
महाराष्ट्र में सत्ता की जंग पहुंची दिल्ली, आज सोनिया से मिलेंगे पवार तो शाह से मिलेंगे फडणवीस
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही सियासी जंग अब दिल्ली में लड़ी जाएगी। सोमवार को दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस अमित शाह से मिलने वाले हैं, वहीं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने वाले हैं।
विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए खतरे की घंटी
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव समेत 17 राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं वह केंद्र समेत अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए सबक भी है और आने वाले वक्त में खतरे की घंटी भी। देश के तमाम राजनीतिक दलों के लिए संकेत है, एक सबक है कि जनता अब अपनी लड़ाई लड़ने खुद मैदान में उतर चुकी है।
महाराष्ट्र : 2017 में कर्जमाफी के बावजूद 4500 किसानों ने की आत्महत्या
सिर्फ महाराष्ट्र की बात करें तो बीते पांच (2014-18) सालों में 14,034 किसानों ने आत्महत्या की है। इस तरह हर दिन औसतन आठ किसानों ने आत्महत्या की है। वास्तव में जून 2017 में राज्य सरकार द्वारा कर्जमाफी के लिए 34,000 करोड़ रुपये के ऐलान के बाद 4,500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।
मिशन-2019 की खातिर ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे, भाजपा-शिवसेना के बीच डील हुई सील
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे की तर्ज पर शिवसेना ने भाजपा से 23 सीटें झटक कर गठबंधन पर मुहर लगा दी है। भाजपा-शिवसेना के बीचगठबंधन हो गया है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
महाराष्ट्र में भी कर्ज माफी का ऐलान, किसानों का 1.5 लाख तक का लोन माफ
उत्तर प्रदेश और पंजाब की तरह महाराष्ट्र में भी किसानों को कर्ज माफी की सौगात फडणवीस सरकार ने दे दिया है। शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के 90 प्रतिशत किसानों के कर्ज को माफ करने का दावा करने के साथ इसकी घोषणा की। इसमें किसानों का 1.5 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया गया है। इसका फायदा राज्य के 89 लाख किसानों को होगा।
जागो सरकार जागो : महाराष्ट्र में सड़कों पर दूध बहा रहे हैं किसान
महाराष्ट्र के किसान हड़ताल पर हैं, क्योंकि उन्हें कृषि से जुड़े जरूरी सामान न मिल पाने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कर्जमाफी नहीं होने से आर्थिक रूप से लगातार कमजोर होने से जिंदगी तक खतरे में है। किसानों के विरोध की आवाज का आलम यह है कि वो अब सड़कों पर दूध बहा रहे हैं और सब्जियां फेंक रहे हैं।
25 सेकेंड के वीडियो में देखिए! कैसे क्रैश हुआ फडणवीस का चॉपर
महाराष्ट्र के लातूर में हेलीकॉप्टर टेक ऑफ के समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज बाल-बाल बच गए। हेलीकॉप्टर के टेक-ऑफ करने का जो वीडियो एएनआई ने जारी किया है उस घटनास्थल के करीब खड़े लोग हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन कर रहे थे। इतने में हेलीकॉप्टर से चिनगारी निकलने जैसा दृश्य दिखा और हेलीकॉप्टर जमीन पर धड़ाम से गिर गई।
बाल-बाल बचे सीएम फडणवीस, लातूर में धड़ाम से जमीन पर गिरा हेलीकॉप्टर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस गुरुवार को हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बच गए। हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही धड़ाम से जमीन पर गिर गया जो लातूर में उड़ान भर रहा था। घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना बड़ा था। हेलीकॉप्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
कांग्रेस के दावे में कितना दम? मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे में महाघोटाला
कांग्रेस ने प्रस्तावित मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने यह भी कहा है कि इसे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंजाम दिया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम की मानें तो राज्य के पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्से को जोड़ने वाले मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे महाराष्ट्र समृद्धि कॉरिडोर (एमएससी) के निर्माण के लिए रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन (आरएफक्यू) में कथित तौर पर अंतिम क्षणों में बदलाव किया गया।