पीएम मोदी ने किया दावा; 2022 में आजादी के 75 साल पर होगा एक नए भारत का निर्माण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 2022 में आजादी के 75 साल पूरे होंगे और अगर देश के सवा सौ करोड़ लोग इन पांच सालों में (2018 से 2022 तक) देश को बुलंदी पर पहुंचाने का संकल्प लें तो आजादी के दीवानों ने जो सपना देखा था, वैसा ही एक नये भारत का निर्माण हो सकेगा।
न्यू इंडिया के सपने की हकीकत
न्यू इंडिया मतलब नया भारत। एक ऐसा भारत जहां कोई गरीब नहीं हो, कोई भूखा न हो, कोई अनपढ़ न हो, कोई बेरोजगार न हो, सर्वधर्मसम्भाव का मान हो, जय जवान-जय किसान का नारा बुलंद हो। जानकार मानते हैं कि 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी ने जो वायदे देश की जनता से किए थे, अगर उसे भी पूरा करने में सरकार सफल रही तो खुद-ब-खुद नया भारत यानी न्यू इंडिया बन जाएगा।
राष्ट्रपति कोविंद ने राष्ट्र को किया संबोधित, कहा- न्यू इंडिया में गरीबी के लिए कोई जगह नहीं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को 71वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन में कोविंद ने कहा कि 2022 तक भारत न्यू इंडिया बनेगा जहां गरीबी की कोई जगह नहीं होगी। कोविंद ने कहा कि जिस न्यू इंडिया की बात हो रही है उसके कुछ बड़े स्पष्ट मापदंड हैं जैसे हर परिवार के लिए घर, बिजली, बेहतर सड़कें और संचार माध्यम, आधुनिक रेल नेटवर्क, तेज और सतत विकास।
लोकसभा में 2022 तक 'न्यू इंडिया' बनाने का प्रस्ताव पारित
लोकसभा ने बुधवार को भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर वर्ष 2022 तक एक समावेशी और समृद्ध भारत बनाने का प्रस्ताव पारित किया जो स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, आज भारत छोड़ो आंदोलन के 75वें वर्ष में हम एक शक्तिशाली, समृद्ध, स्वच्छ, गौरवशाली भारत बनाने की प्रतिज्ञा करते हैं।
गांधी के 'करो या मरो' की जगह मोदी का 'करेंगे और करके रहेंगे', नेहरू के नाम से फिर परहेज
संसद में भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं सालगिरह पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि गांधीजी ने 1942 में कहा था कि पूर्ण स्वराज से कम कुछ भी मंजूर नहीं। आज हमारे पास गांधीजी जैसा नेतृत्व नहीं है। लेकिन कुछ अहम समस्याओं से देश को आजाद कराने का संकल्प ले सकते हैं। उस समय का मंत्र था करेंगे या मरेंगे तो आज करेंगे और करके रहेंगे के संकल्प को लेकर हम आगे बढ़ेंगे।
PM मोदी ने भरी हुंकार, बोले- मुझे दिख रहा है 'एक नया भारत'
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पंजाब को छोड़ अन्य सभी प्रदेशों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद रविवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें एक नया भारत दिख रहा है। मोदी ने 2022 का लक्ष्य रखते हुए कहा कि इस जीत ने हमें न्यू इंडिया की बुनियाद रखने का हौसला दिया है।