लोकसभा चुनाव 2019 : अंतिम चरण 59 सीटों पर हुए चुनाव में 64 प्रतिशत मतदान, नतीजा 23 को
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में रविवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 59 सीटों पर संपन्न हुए चुनाव में 64.06 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। आगामी 23 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मिशन 2019: मोदी ने पंजाब में किसानों के बीच गाई MSP गाथा
2019 के आम चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य का गुणगान कर किसानों के दिल जीतने की कोशिश में जुट गई है। ऐसा ही एक प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के मलोट में 'किसान कल्याण रैली' को संबोधित कर किया।
10 दिनों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर 22 राज्यों के किसान, सड़क पर फेंकी दूध, फल और सब्जियां
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने और किसानों की आमदनी बढ़ाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान महासंघ ने 130 संगठनों के साथ मिलकर 10 दिवसीय प्रदर्शन की शुरूआत 1 जून से हो गई है। इस आंदोलन में मध्य प्रदेश समेत 22 राज्यों के किसान शामिल हैं। किसान संगठनों ने आगामी 10 जून तक सब्जी, फल और दूध की सप्लाई रोकने की घोषणा की है।
जनादेश : यूपी, उत्तराखंड में भाजपा और पंजाब में कांग्रेस का परचम
उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों के नतीजे दो बड़ी राष्ट्रीय पार्टियों के लिए 'कहीं खुशी कहीं गम' का सबब लेकर आया है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पीएम मोदी की लोकप्रियता बरकरार है और इन राज्यों में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिला है जबकि पंजाब में कांग्रेस ने शानदार वापसी की है। मणिपुर और गोवा में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर खुद को स्थापित करने में कामयाब रही है।
'पंजाब के लोग ये सोचकर वोट दें कि केजरीवाल ही होंगे CM'
आम आदमी पार्टी अगर पंजाब की सत्ता पर काबिज होती है तो अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। इस ओर इशारा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक रैली में किया है। उन्होंने कहा कि आप को वोट ये सोच कर दीजिए की अरविंद केजरीवाल ही आप लोगों के मुख्यमंत्री होंगे। आप लोगों का वोट केजरीवाल के नाम पर ही पड़ना चाहिए। हालांकि, उन्होंने साथ यह भी कहा कि सीएम कोई भी बने अरविंद केजरीवाल जनता से पूरे किए गए वादों को सीएम से पूरा कराएंगे।
पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 4 फरवरी से 8 मार्च तक वोटिंग, 11 मार्च को आएंगे नतीजे
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज किया जाएगा। यह ऐलान चुनाव आयोग द्वारा दोपहर 12.00 बजे करना तय हुआ है। गौरतलब है कि उत्तप्रदेश के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव हो सकते हैं। बाकी राज्यों में एक-एक चरण में चुनाव को निपटाया जा सकता है।
अमरिंदर का 'गेमचेंजिंग' प्लान जिसको मिल रहा है युवाओं का साथ
पंजाब के कांग्रेस प्रमुख कैप्टन अमरिंदर सिंह की एक खास मुहिम के समर्थन में तकरीबन 12 लाख युवा सामने आये हैं। इन्होंने गुजरे 8 दिनों में एक संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किया है। इन्हें अमरिंदर का सुझाव समझ में आ गया है। इसे राज्य के लोग और खुद कांग्रेस गेमचेंजर मान रही है। पार्टी को विश्वास है कि इसके बूते विधानसभा चुनावों में उनका परचम लहरायेगा। तो क्या है ये गेमचेंजिंग प्लान?
चंडीगढ़ निकाय चुनावों में जीत से उत्साहित पंजाब के सीएम बोले- 'ये तो ट्रेलर था'
चंडीगढ़ निकाय चुनावों में मिली जीत से आह्लादित पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इसे 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों का ट्रेलर बताया है। बादल को विश्वास है कि आने वाले चुनावों में अकाली-भाजपा गठबंधन तीसरी बार भी बाजी मारेगा और जीत का एक नया ट्रेंडसेट करेगा।
संघ और मोदी के मंत्री मिलकर खिलाएंगे कमल!
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी के़ वैचारिक संरक्षक कहे जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, यानी आरएसएस के शीर्ष नेताओं ने हाल ही में मोदी सरकार के करीब 30 मंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक को समन्वय बैठक का नाम दिया गया जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि भाजपा और संघ के बीच इस अहम चुनाव को लेकर पूरा तालमेल बना रहे ताकि बिहार वाली गलती की पुनरावृति ना होने पाए।
बाबा साहब के मंत्र से मोदी ने दलितों को लुभाया
मध्यप्रदेश के महू में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली से उनकी 125वीं जयंती पर 'ग्रामोदय से भारत उदय अभियान' की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने बाबा साहब के तीर से 2017 में उत्तर प्रदेश और पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में दलित वोट बैंक में जबरदस्त तरीके से सेंध लगाने की शुरूआत की है। सियासत की गणित कहती है कि यदि दलितों के वोट एकमुश्त मिल जाएं और अन्य समुदाय से पांच से आठ प्रतिशत वोट भी आ जाएं तो उसकी सत्ता पर कोई आंच नहीं आ सकती है।