पांच राज्यों के विधानसभा उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों का ऐलान
कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक के अनुसार, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दे दी है।
पुडुचेरी: CM नारायणसामी और उप-राज्यपाल बेदी के बीच ठनी, नाराज बेदी बोलीं- मैं कोई रबर स्टाम्प नहीं
उप-राज्यपाल किरण बेदी ने केन्द्र शासित प्रदेश की सरकार पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है साथ ही साफ किया है कि उन्हें रबड़ स्टाम्प बनाने की भूल ना की जाए। किरण बेदी ने गुरूवार को कहा कि वह कोई रबड़ स्टांप नहीं हैं। वह एक प्रशासक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। गौरतलब है कि केन्द्र शासित प्रदेश में वी नारायणसामी की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार का किरण बेदी से टकराव रहा है।
Bypoll Results : बंगाल में ममता, मप्र में BJP, त्रिपुरा में CPM की जीत
भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने उप-चुनाव में दो-दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर दावा किया कि ये नतीजे 500 और 1000 रूपए के पुराने नोट बंद करने के मोदी सरकार के फैसले पर उनके अपने-अपने रूख को सही ठहराते हैं। 6 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी में हुए उप-चुनाव में मुख्य रूप से सत्ताधारी पार्टियों का ही पलड़ा भारी रहा। इन राज्यों में जिन 10 विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव हुए, उनमें से ज्यादातर सीटों पर वहां की सत्ताधारी पार्टी को ही जीत मिली।