राहुल के बहरीन दौरे का चुनावी कनेक्शन!
प्रवासी भारतीयों तक पहुंच बनाने के प्रयास के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को बहरीन पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ और सेल्फी लेने की होड़ भी दिखी। अध्यक्ष बनने के बाद राहुल की ये पहली विदेश यात्रा है और इस दौरे का चुनावी कनेक्शन बताया जा रहा है। इसे कर्नाटक चुनावों के पहले जमीन तैयार करने की कोशिश मानी जा रही है।
विदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने याद किया 2जी और कोयला घोटाला
आसियान समिट में शिरकत करने के लिए मनीला पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वहां बसे हिन्दुस्तानियों को संबोधित किया। उन्होंने एक बार फिर विदेशी धरती से पूर्व की सरकारों की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया। साथ ही वर्तमान सरकार की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया। इससे पहले मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय वार्ता की और भारत के युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाओं पर बात की।
अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के मूल देशों में भारत नम्बर 1
हाल में हुए एक अध्ययन में बनाई गई अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के मूल देशों की सूची में भारत को शीर्ष स्थान पर रखा गया है। 1.56 करोड़ भारतीय विदेशों में रह रहे हैं। अध्ययन करने वाले प्यू रिसर्च ने कहा है कि वैश्विक जनसंख्या में 3.3 प्रतिशत लोग अंतरराष्ट्रीय प्रवासी हैं।
दिल्ली और लखनऊ की पढ़ी सविता, अमेरिका में बनी मेयर
अमेरिका में इन दिनों भारतीय कामयाबी की रोज नई इबारत लिख रहें हैं। इसी कड़ी में नाम जुड़ा है सविता वैद्यनाथन का। जिन्हें अमेरिका में मेयर पद के लिए चुना गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी भारतीय मूल की अमेरिकी महिला ने ये पद हासिल किया है। खास बात ये कि सविता ने स्नातक तक की पढ़ाई भारत में ही की है।
देश का कर्ज चुकाएं प्रवासी भारतीय : मोदी
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की हैसियत से पहली बार अमेरिका में बसे भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव किसी पद के लिए नहीं बल्कि गरीबों के आंसू पोछने के लिए है। मोदी ने कहा कि आपकी पढ़ाई से लेकर आपकी तरक्की तक में गरीबों का भी बहुत योगदान है।