'प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में आना चाहिए'
कांग्रेस में नेतृत्व बदलाव का समर्थन करने के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख और अमृतसर से सांसद अमरिंदर सिंह ने प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वह प्रखर बुद्धि वाली युवा महिला हैं और उन्हें पार्टी मामले को संभालना चाहिए।
'राहुल गांधी का व्यवहार 'जोकर' की तरह है'
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेसियों का राहुल गांधी पर हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। केरल में कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को 'जोकर' करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यदि पार्टी में पदों से इस्तीफा खुद नहीं देते हैं तो उन्हें हटा देना चाहिए। पूर्व मंत्री टी.एच. मुस्तफा ने कहा कि अब राहुल की जगह उनकी बहन प्रियंका को कांग्रेस की कमान सौंपनी चाहिए। मुस्तफा ने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार जोकर की तरह है। इसी वजह से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा।
मोदी ने मेरे 'शहीद' पिता का किया अपमान: प्रियंका
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने अमेठी की धरती पर मेरे शहीद पिता का अपमान किया है। अमेठी की जनता इस हरकत को कभी माफ नहीं करेगी। इनकी नीच राजनीति का जवाब अमेठी की जनता देगी। उल्लेखनीय है कि मोदी ने अमेठी रैली में दिवंगत राजीव गांधी के साथ ही सोनिया और राहुल पर जमकर हमला बोला था।
गांधी परिवार का बेड़ा पार लगाएंगी अब प्रियंका
गांधी परिवार के मजबूत किले अमेठी पर आम आदमी पार्टी की बढ़ती सक्रियता से निपटने के लिए प्रियंका गांधी खुद मोर्चा संभालने जा रही हैं। अभी तक सिर्फ अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सीट रायबरेली का काम देखती आ रहीं प्रियंका आगामी लोकसभा चुनावों में न सिर्फ परिवार की दोनों अहम सीटों में प्रचार करेंगी, बल्कि अपनी मां सोनिया, भाई राहुल के चुनावी और भावी कार्यक्रमों की कमान भी संभालेंगी। यह जानकारी सोमवार को कांग्रेस महासचिव और कम्युनिकेशन प्रभारी अजय माकन ने दी।
फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी!
सोमवार को जब पूरे देश में यह चर्चा चल रही थी कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के चुनावी प्रचार से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को तैयार कर लिया है ठीक उसी समय इलाहाबाद कांग्रेस में पंडित जवाहरलाल नेहरू की सीट फूलपुर से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़वाने की मांग उठ रही थी। इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें प्रियंका गांधी को फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा गया है।
प्रियंका के प्रचार की खबर शरारतपूर्ण : माकन
'प्रियंका गांधी आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से देशभर में प्रचार करेंगी’। मीडिया में छाई इस खबर को कांग्रेस ने शरारतपूर्ण करार दिया। कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने कुछ ही देर में मीडिया के सामने आकर न सिर्फ इसका खंडन कर दिया बल्कि इस खबर को ‘शरारतपूर्ण’ बताते हुए इसे दतिया में हुए मंदिर हादसे में एमपी की शिवराज सरकार की विफलता से ध्यान हटाने की साजिश तक करार दिया और इस साजिश में मीडिया के कुछ हलकों के शामिल होने तक का आरोप लगाया।