मिनी मॉस्को से 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगे जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार कभी मिनी मॉस्को कहे जाने वाले बेगूसराय से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। माना जा रहा है कि इस युवा छात्र नेता को जल्दी ही महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।
जानिए! बिहार चुनाव में कौन प्रत्याशी कहां से जीता कहां से हारा
अधिकतर एक्जिट पोल को झुठलाते हुए महागठबंधन ने 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में 178 सीटों पर जीत का परचम फहराया, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के हिस्से सिर्फ 58 सीटें आई हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, नीतीश की पार्टी जनता दल (युनाइटेड) को 71, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 80 और कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा के हिस्से में 53 सीटें आई हैं, जबकि उसकी तीनों सहयोगी पार्टियां पांच सीटों पर सिमट गई हैं।