दिल्ली फिर से हुई आप की; ऐतिहासिक जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- गजब कर दिया आपने
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के जनादेश ने साफ कर दिया कि दिल्ली तो आप की है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को इस बार 70 में से 62 सीटें हासिल हुईं यानी 88 प्रतिशत सीटें। पिछली बार आप ने 67 सीटें जीती थीं यानी 96 प्रतिशत सीटें। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार दो बार 88 प्रतिशत सीटें जीतने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान, 11 को आएंगे नतीजे
राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान करने के साथ ही यहां आचार संहिता लागू हो गई।
झारखंड में भी भाजपा ने गंवाई सत्ता, सीएम रघुबर तक नहीं बचा पाए अपनी सीट, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को स्पष्ट बहुमत
झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को एक और हार का सामना करना पड़ा। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 47 सीटें जीतकर 81 सीटों वाले विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
झारखंड एग्जिट पोल रिजल्ट 2019 : भाजपा बहुमत से दूर; RSS के आंतरिक सर्वे में भी भाजपा हुई फेल
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में कराया गया मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम चरण का मतदान संपन्न होते ही तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस-झामुमो की सरकार बनती दिख रही है। 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत हासिल करने के लिए 41 का आंकड़ा जरूरी है।
महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने 169 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, भाजपा का सदन से वॉकआउट
महाराष्ट्र में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। जबकि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 145 वोट की जरूरत थी।
महाराष्ट्र में सत्ता की जंग पहुंची दिल्ली, आज सोनिया से मिलेंगे पवार तो शाह से मिलेंगे फडणवीस
महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही सियासी जंग अब दिल्ली में लड़ी जाएगी। सोमवार को दिल्ली में देवेंद्र फडणवीस अमित शाह से मिलने वाले हैं, वहीं एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने वाले हैं।
झारखंड में चुनाव की घोषणा; 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान, 23 दिसंबर को रिजल्ट
झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए यहां पांच चरणों में मतदान होगा। 30 नवंबर से लेकर 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान कराने के बाद 23 दिसंबर को काउंटिंग होगी।
हरियाणा में लगातार दूसरी बार मनोहर राज : खट्टर बने सीएम, दुष्यंत चौटाला बने डिप्टी सीएम
हरियाणा की 14वीं विधानसभा के लिए 65 साल के मनोहर लाल खट्टर ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 31 साल के जननायक जनता पार्टी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा के लिए खतरे की घंटी
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव समेत 17 राज्यों की 51 सीटों पर उपचुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं वह केंद्र समेत अधिकांश राज्यों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए सबक भी है और आने वाले वक्त में खतरे की घंटी भी। देश के तमाम राजनीतिक दलों के लिए संकेत है, एक सबक है कि जनता अब अपनी लड़ाई लड़ने खुद मैदान में उतर चुकी है।
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन को मिला जनादेश, हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में जहां महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा और शिवसेना गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर गई है वहीं हरियाणा में इस चुनाव में किसी भी एक राजनीतिक पार्टी को जनता ने बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया।