वीडियो : धारा 370 का अंत, नतीजों की बात कौन करेगा?
5 और 6 अगस्त 2019 को देश की संसद में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपनी संख्याबल का उपयोग करते हुए जम्मू कश्मीर संविधान सभा की ताकत को देश की संसद में स्थानांतरित कर दिया। इस प्रकार से जम्मू और कश्मीर आधिकारिक रूप से अपना विशेष राज्य का दर्जा तो खो ही चुका है, साथ ही वह अपना पूर्ण राज्य का दर्जा भी गंवा चुका है।
'भारत में सत्ताधारी पार्टी से असहमत पत्रकारों की प्रताड़ना चिंताजनक'
मीडिया की दशा-दिशा पर नजर रखने वाली वैश्विक संस्था रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरडब्ल्यूबी) के मुताबिक, भारत में सत्ताधारी पार्टी की नीति और कार्य व्यवहार से इत्तेफाक नहीं रखने वाले पत्रकारों को परेशान किए जाने का मामला चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है।
कर्नाटक में गिरी भाजपा की बिना बहुमत वाली सरकार, शक्ति परीक्षण से पहले ही ढाई दिन के सीएम बी.एस. येदियुरप्पा ने दिया इस्तीफा
बहुमत के आंकड़े का जुगाड़ नहीं होने की वजह से कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शनिवार को शक्ति परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया। येदियुरप्पा ने बहुमत का प्रस्ताव पेश तो किया, लेकिन फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं गए। इससे पहले येदियुरप्पा ने विधानसभा में भावुक भाषण दिया।
परदे पर पद्मावत: करणी सेना ने नहीं मानी SC की बात, कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा ने देश को किया आग के हवाले
फिल्म पद्मावत काफी हंगामे के बाद 25 जनवरी को रीलिज कर दिया गया है। शुरू से ही विवादों में रही फिल्म के खिलाफ करणी सेना का विरोध जारी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हिंसक प्रदर्शन जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देश के कई राज्यों में फिल्म प्रदर्शित हो रही है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ने भाजपा सरकार पर इस मसले को लेकर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
सांझी विरासत बचाने उतरा विपक्ष, राहुल बोले- अगर हम मिलकर लड़े तो ये दिखाई नहीं देंगे
संविधान की आत्मा बचाने की मुहिम के तहत आज दिल्ली स्थित constitution club में विपक्षी खेमा इकट्ठा हुआ है। शरद यादव की अगुवाई में इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। 17 तारिख को 17 पार्टियां लामबंद हो भाजपा सरकार के विरुद्ध काम करने पर जोर दे रहीं हैं। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष भी पहुंचे। उन्होंने मंच से सभी दिग्गजों से अपील की कि वो एक होकर वर्तमान सत्तासीन लोगों के साथ लोहा लें। विश्वास दिलाया कि अगर सब एक होकर लड़ेंगे तो सत्ताधारी पार्टी कहीं दिखाई भी नहीं देगी।
शाह का दावा; ओडिशा में 2019 में बनाएंगे 2/3 बहुमत की सरकार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि ओडिशा में 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। गंजाम जिले के हुगुलपाटा गांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, चूंकि मैं बूथ स्तर पर काम करता हूं, इसलिए मुझे जमीनी हकीकत का पता है।
मणिपुर में पहली बार बनी भाजपा की सरकार, पुराने कांग्रेसी रहे बिरेन सिंह बने मुख्यमंत्री
असम के बाद देश के एक और उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर में भी भाजपा की सरकार बन गई है। बुधवार को एन. बिरेन सिंह ने मणिपुर में पार्टी के पहले सीएम के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने उन्हें शपथ दिलवाई। बीरेन सिंह के साथ 8 मंत्रियों ने भी शपथ ली। एनपीपी के नेता वाई जयकुमार सिंह को राज्य का डिप्टी सीएम बनाया गया है।
अरुणाचल में भी बनी भाजपा की सरकार, पेमा खांडू बने सीएम
सत्ता पर काबिज पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) के 32 विधायकों के भाजपा में शामिल होने का साथ ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा के पास अभी 11 विधायक हैं, ऐसे में इन 32 विधायकों के शामिल होने और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन से राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के कुल 44 विधायक हो गए हैं जो बहुमत से काफी ऊपर है। पेमा खांडू एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
'सात दशक की व्यवस्था को प्रधानमंत्री ने छेड़ा है, उनके मजबूत कंधे उठा लेंगे जिम्मेदारी'
टबंदी को लेकर केन्द्रीय वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री और अपनी सरकार की पीठ थपथपाई है। उनका मानना है कि ये मुश्किल निर्णय था और वो भी पूर्व के प्रधानमंत्रियों की तरह कठिन मार्ग देखकर रास्ता बदल सकते थे, लेकिन उन्होंने मुश्किल रास्ता चुना। जेटली ने दावा किया कि नोटबंदी का असर भविष्य के लिए अच्छा होगा और हमारा विकास दर बेहतर होगा।
भारतीय राजनीति में विकल्पहीनता का संकट
विकल्पहीनता का संकट भारतीय राजनीति में हमेशा से हावी रहा है और यह सिलसिला आज भी जारी है। बड़ा सवाल यह है कि मोदी सरकार अगर देश के भरोसे पर खड़ी नहीं उतर पाई तो तीन-साढ़े तीन साल बाद आप कौन सा विकल्प चुनेंगे। क्या कांग्रेस और उसके सहयोगी दल या कोई तीसरा मोर्चा?