भाजपा सांसद गिरिराज ने छेड़ा 'नसबंदी' का राग, निशाने पर कौन?
मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह का मानना है कि नोटबंदी के बाद अब देश में नसबंदी के लिए कानून बनाने की सख्त जरूरत है। गिरिराज बिहार के ऐसे दूसरे वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने नोटबंदी के बाद नसबंदी की वकालत की है। इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय पासवान ने कहा था कि नसबंदी देश की जनसंख्या नियंत्रण में मददगार साबित होगी।
मोदी का फरमान; शाह को खातों की डिटेल सौंपें भाजपा MP, MLA
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसदों तथा विधायकों से कहा है कि वे 8 नवंबर से 31 दिसंबर, 2016 के बीच अपने-अपने बैंक खातों के लेनदेन का पूरा ब्योरा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सौंपें।
अनुराग ठाकुर की खुली चुनौती- राहुल पीएम से नहीं मुझसे लें टक्कर
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से हो रहे लगातार हमले का जवाब भाजपा ने पूरी तैयारी के साथ अब दिया है। नोटबंदी पर राहुल के वार पर पलटवार करते हुए युवा एमपी और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि जो सांसद खुद ही सदन में ज्यादा उपस्थित ना रहा हो उसे प्रधानमंत्री की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाने का हक नहीं है। ठाकुर ने राहुल को सदन में अपने साथ बहस करने की चुनौती दी है।
पीएम मोदी के एप सर्वे पर बोले शत्रु, 'मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें'
पटना साहिब सीट से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नोटबंदी को लेकर कराए गए नरेंद्र मोदी एप सर्वे पर सवाल उठाए हैं। शत्रुघ्न ने अपने ट्वीट में नाम लिए बिना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और लिखा, 'मूर्खों की दुनिया में जीना बंद करें। ये मनगढ़ंत कहानियां और सर्वे निहित स्वार्थों के लिए किया गया है।'
अजब बिहारी की गजब डिमांड! जिसने भी देखा-सुना रह गया दंग
बिहार के लौरिया से भाजपा विधायक विनय बिहारी इन दिनों कुछ अलग गेट-अप में हैं। बिहारी की जिद्द है कि हाफ पैंट और बनियान में ही रहेंगे। बिहारी भोजपुरी गाने भी लिखते हैं और पूर्वांचल और बिहार के काफी जाना पहचाना चेहरा है। विधायकी के अलावा बिहारी भोजपुरी गाने भी लिखते हैं। खैर, इनकी मांग है कि जब तक इनके विधानसभा क्षेत्र में सड़कें नहीं बन जातीं ये शर्ट-पैंट या कुर्ता पायजामा में नहीं दिखेंगे।
भाजपा सांसद वरुण गांधी का देश की जनता के नाम खुला खत
अपने ऊपर लगे हनीट्रैप और संवेदनशील जानकारी लीक करने के मामले में वरुण गांधी ने देश की जनता के नाम खुला खत लिखा है। उन्होंने व्हिसल ब्लोअर एडमंड एलन द्वारा लगाये गए सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। अपने लेटर हेड पर वरुण ने अपनी बात रखी है।
'UP में मेरी ताकत को कमजोर करने के लिए रचा गया षड्यंत्र'
आर्म्स डील में कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी लीक करने और हनी ट्रैप में फंसने के आरोप से आहत फिरोज वरुण गांधी का कहना है कि यूपी में उनकी बढ़ती ताकत को कमजोर करने के लिए सारा खेल रचा गया है। उन्होंने माना है कि इस आरोप में एक फीसद की भी सच्चाई हुई तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे। वरुण पर अमेरिकी व्हिसल ब्लोअर एडमंड एलन ने ये आरोप लगाया है।
वरुण ने खारिज किया हनी-ट्रैप का आरोप, बोले- ओछी हरकत के खिलाफ करूंगा मानहानि केस
भाजपा सांसद फिरोज वरुण गांधी पर आर्म्स डील में जानकारी लीक करने का आरोप लगा है। जिसे वरुण ने सिरे से खारिज करते हुए इसे अपने खिलाफ साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा है कि अब वो वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण की 'ओछी हरकत' के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर करेंगे। गांव और गरीब की बात करने वाले नेता का अचानक ही हनी ट्रैप में फंसना हैरान करने वाला है।
स्वामी ने दिए संकेत- राम मंदिर निर्माण में नहीं चलेगी भक्तों की मर्जी
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी स्वामी ने संकेत दिए हैं कि राम मंदिर तो बनेगा लेकिन उसमें कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। मतलब साफ है कि राम के नाम पर राजनीति कर रही पार्टी भक्तों की मर्जी नहीं चलने देगी और अपनी सहूलियत का खास ख्याल रखकर मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ायेगी।
रामायण म्यूजियम कटियार के लिए लॉलीपॉप तो वरुण बोले- मैं इससे दूर
अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले भाजपा सांसद विनय कटियार के निशाने पर इस बार अपनी पार्टी का एजेंडा ही हैं। उन्होंने अयोध्या में रामायण म्यूजियम की बात को सिरे से नकारा है। उन्होंने इस तरह के किसी भी संग्रहालय को महज लॉलीपॉप करार दिया है। वहीं युवा नेता वरुण गांधी ने इस मसले पर पूछे गए सवाल को ये कह कर टाल दिया कि वो इन सबसे दूर हैं।