असल जिंदगी में भी विलेन हैं अनुपम खेर : योगी
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने अनुपम खेर को असल जिंदगी में भी विलेन बताते हुए कहा, 'सभी को विलेन का चरित्र पता होता है। अनुपम सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी विलेन हैं।' पिछले दिनों एक कार्यक्रम के दौरान अनुपम खेर ने आदित्यनाथ और साध्वी प्राची को भाजपा से निकाल देने की बात कही थी।
पटेलों ने आनंदीबेन को सौंपा 27 सूत्री मांग पत्र
पोरबंदर से भाजपा सांसद विट्ठल राडाडिया और पाटीदार समुदाय के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष विजय रूपानी से मुलाकात की और उन्हें 27 सूत्री मांग पत्र सौंपा। यही प्रतिनिधिमंडल आंदोलनकारी पटेल समुदाय और राज्य सरकार के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है।
गिरीराज ने कहा भाजपा से बाहर होंगे शत्रुघ्न
जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के पक्ष में बयान देने का खामियाजा भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को उठाना पड़ सकता है। ऐसा पार्टी के नेता और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह का कहना है। शत्रु को आड़े हाथों लेते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा है कि कोई भी शख्स पार्टी के ऊपर नहीं है और उन्हें पार्टी जल्द बाहर का रास्ता दिखाने वाली है।
'बिहार के बेटे' कन्हैया के समर्थन में उतरे शत्रुघ्न
जेएनयू विवाद पर अब भाजपा के वरिष्ठ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी मुखर हो गए हैं। उन्होंने देशद्रोह और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू स्टूडेंट्स यूनियन अध्यक्ष कन्हैया कुमार का बचाव किया है। उन्होंने ताबड़तोड़ 6 ट्वीट कर 'बिहार के बेटे' के प्रति सहानुभूति दिखाई है।
शत्रु ने PM मोदी के सलाहकारों पर उठाये सवाल
भाजपा शीर्ष नेतृत्व पर लगातार हमला करने का कोई भी मौका शत्रुघ्न सिन्हा छोड़ते नहीं नजर आ रहें हैं। अब अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन को लेकर असंतुष्ट सांसद ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'महान सलाहकारों' पर हमला किया है। उन्होंने अपना गुब्बार ट्वीट के जरिए निकाला है।
आखिरकार शत्रु के 'दिल' से निकली मन की बात!
भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। रविवार को उन्होंने कहा कि वो 'मन की बात' नहीं बल्कि 'दिल की बात' करते हैं। हालांकि, सिन्हा ने यह माना कि अक्सर भावनाएं उन्हें अपने वश में कर लेती हैं और यह ‘महंगा पड़ जाता है।’
भाजपा सांसद कीर्ति आजाद पार्टी से निलंबित
भाजपा ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के खिलाफ डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक अभियान चला रहे अपने सांसद कीर्ति आजाद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। भाजपा ने आजाद पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने और पार्टी की छवि धूमिल करने के लिए कांग्रेस और आप के साथ ‘सांठगांठ’ करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस से मिले हुए हैं 'एक सांसद' : अरुण जेटली
केन्द्रीय वित्र मंत्री अरुण जेटली ने भाजपा सांसद कीर्ति आजाद पर कांग्रेस के साथ सांठ-गांठ का आरोप लगाया है। जेटली ने कहा है कि यूपीए सरकार के दौरान सांसद ने सोनिया गांधी से मिलकर मेरे खिलाफ जांच करने की मांग की थी। कीर्ति डीडीसीए में धांधली की जांच की मांग करते रहें हैं।
भाजपा के सांसदों ने संसद में दिखाई गांधीगीरी
एक तरफ जहां संसद के दोनों सदनों में हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है, वहीं मंगलवार को लोकसभा में भाजपा सांसदों ने गांधीगीरी दिखाते हुए पंजाब में दलितों पर कथित अत्याचार के खिलाफ भाजपा-शिरोमणि अकाली दल सरकार की बर्खास्तगी की मांग कर रहे कांग्रेस सदस्यों को गुलाब के फूल दिए।
भाजपा ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अपने सांसदों को व्हिप जारी कर संसद के शीतकालीन सत्र में सदन में मौजूद रहने को कहा है। पार्टी ने कांग्रेस पर निजी हितों की वजह से संसद की कार्यवाही में बाधा डालने का आरोप लगाया है। भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद पार्टी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने यह जानकारी दी।