भाजपा ने खेला दलित कार्ड, बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार
बिहार के मौजूदा राज्यपाल रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार घोषित कर मोदी और शाह ने एक बार फिर सबको चौंकाया है। यह नाम किसी के जेहन में नहीं था। कोविंद का नाम घोषित कर भाजपा आलाकमान ने एक बार फिर दलित कार्ड खेला है और इसका फायदा उसे जरूर मिलेगा। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अमित शाह ने राम नाथ कोविंद के नाम का ऐलान किया।
मोदी सरकार के तीन साल : तीन धमाके, तीन सवाल
केंद्र की मोदी सरकार ने अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इन तीन सालों के कामकाज का निष्पक्ष और तथ्यात्मक विश्लेषण आज इसलिए जरूरी है क्योंकि इसके आधार पर ही भविष्य के बारे में सोचने की संभावना बनेगी। मोदी सरकार के तीन साल में तीन बड़े धमाके हुए जिनका असर वर्तमान में भी है और भविष्य में भी होना निश्चित है। पहला धमाका था नोटबंदी का। दूसरा पशुओं की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने का और तीसरा किसानों के कर्ज माफ करने के वायदे से मुकरने का। इनमें से हर धमाके का अलग-अलग असर साफ दिखाई दे रहा है।
शिमला नगर निगम चुनाव में भी हारी कांग्रेस, 26 साल बाद भाजपा ने लहराया परचम
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 34 सीटों वाले शिमला नगर निगम में सर्वाधिक सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, लेकिन वह 18 सदस्यों के सामान्य बहुमत के आंकड़े को हासिल करने में नाकाम रही। पार्टी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, निगम पर 26 वर्षों तक राज करने वाली कांग्रेस के 12 उम्मीदवार निर्वाचित हुए हैं। चार निर्दलीय तथा माकपा का एक उम्मीदवार भी चुनाव जीतने में कामयाब रहा।
गांधी को 'चतुर बनिया' कहकर विवादों में घिरे अमित शाह, विपक्ष ने कहा- माफी मांगें भाजपा अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जाति के संदर्भ में उनके लिए बहुत चतुर बनिया शब्द का उल्लेख कर नए राजनैतिक विवाद को जन्म दे दिया। कांग्रेस और अन्य दलों ने राष्ट्रपिता का अपमान करने के लिए शाह से माफी मांगने को कहा है। चौतरफा आलोचना का सामना करने के बाद अमित शाह ने कहा कि सभी जानते हैं कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही है।
शाह की हुंकार; डरा-धमका कर भाजपा को नहीं रोक सकती माकपा
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केरल में भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए सत्तारुढ़ माकपा को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस तरह से डरा-धमका कर प्रदेश में पार्टी के बढ़ते जनाधार को वामपंथी दल नहीं रोक सकते। शाह ने कहा कि यह शर्म की बात है कि सर्वाधिक संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं कन्नूर में हुईं जो मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन का गृह जनपद है।
शाह ने की भविष्यवाणी : भारी मतों से जीतेंगे 2019 का चुनाव भी
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 में होने वाले आम चुनाव में 2014 के चुनावों की तुलना में अधिक अंतर से जीत हासिल करेगी। अशांत कश्मीर के बारे में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम कश्मीर में स्थिति को काबू में लाएंगे। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लोग भाजपा और नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं।
AAP का पलटवार; सामने आकर लड़े BJP, कपिल मिश्रा की आड़ में नहीं
आम आदमी पार्टी से निष्कासित पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के द्वारा केजरीवाल पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारते हुए आप प्रवक्ता संजय सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी कपिल मिश्रा की आड़ लेने की बजाए सामने आकर मुकाबला करे। कपिल मिश्रा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के तुरंत बाद अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी के पूर्व मंत्री को लेकर अरविन्द केजरीवाल की छवि को ख़राब करने की कोशिश कर रही है।
उद्धव ठाकरे को मोदी, शाह और भाजपा पर गुस्सा क्यों आता है?
सदियों से एक कहावत चली आ रही है, 'गुड़ खाना और गुलगुले से परहेज करना'। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर यह बड़ी सटीक बैठती है। केंद्र की सरकार हो, बीएमसी हो या फिर महाराष्ट्र की सरकार हो भाजपा-शिवसेना का मजबूत गठजोड़ हर जगह कायम है फिर भी उद्धव को मोदी, शाह और भाजपा पर गुस्सा आता है और जब तब वह अपने मुखपत्र सामना में संपादकीय के माध्यम से अपने गुस्से को सार्वजनिक भी करते रहते हैं।
MCD चुनाव में 54 फीसदी मतदान, कुछ जगह EVM में गड़बड़ी की शिकायतें
दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए रविवार को संपन्न हुए मतदान में करीब 1.32 करोड़ मतदाताओं में से 54 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के दौरान कई स्थानों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी की भी शिकायतें मिलीं। मतदान के दौरान ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली से ईवीएम में गड़बड़ी होने की खबरें मिली हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि वोटर स्लिप होने के बावजूद अनेक मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया।
ममता ने भरी हुंकार : 2019 में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेकेंगे
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष चुने जाने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह 2019 में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में पार्टी का आंतरिक चुनाव आयोजित किया गया जिसमें ममता को पार्टी अध्यक्ष चुना गया।