एग्जिट पोल : MCD चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ वापसी
दिल्ली नगर निगम के 270 वार्ड के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. और अब इसके साथ ही विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल ने अपने आंकड़े भी दिखा दिए हैं। इनमें ज्यादातर ओपनियन पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत देते दिखाई दे रहे हैं। एमसीडी में पहली बार लड़ रही आम आदमी पार्टी का जादू चलता नहीं दिख रहा। कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ ही होता दिख रहा है।
दिल्ली कांग्रेस को लवली ने दिया झटका, थामा भाजपा का दामन
दिल्ली नगर निगम चुनाव से ठीक पहले दिल्ली में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शीला सरकार में मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली आज भाजपा में शामिल हो गए। लवली दिल्ली में कांग्रेस के कुछ प्रमुख चेहरों में शामिल थे और सिख समुदाय के बीच उनकी अच्छी पैठ माना जाती थी। काफी समय से वह कांग्रेस नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।
लोकतंत्र या कुलीन तंत्र
लोकतंत्र असल में उन सभ्य लोगों का शासन तंत्र है जो आम सहमति से निर्णय लेने और प्रशासन चलाने में भरोसा रखते हैं। लेकिन हाल की कुछ घटनाओं से यह महसूस होने लगा है कि लोकतंत्र को पीछे धकेला जा रहा है और इस बात की पूरी कोशिश है कि देश को हिन्दू राष्ट्र से आगे उसे कुलीन तंत्र में बदल दिया जाए। यह एक खतरनाक संकेत हैं। यह कौन कर रहा है और कैसे कर रहा है इसपर देश के तमाम राजनीतिक दलों और वैचारिक प्रतिबद्धता की लड़ाई लड़ने वाले बुद्धिजीवियों को सोचना होगा। देर की तो शायद बहुत मुश्किल हो जाएगी।
EVM में गड़बड़ी पर बढ़ा विवाद, बचाव में उतरा चुनाव आयोग
2017 के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद बसपा प्रमुख मायावती और पंजाब में मिली हार के बाद आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 2013 में चुनाव आयोग को चरणबद्ध तरीके से ईवीएम में पेपर ट्रायल लागू करने का आदेश दिया था। भाजपा समेत सभी दलों के नेता अलग-अलग समय पर ईवीएम की सुरक्षा पर संदेह जता चुके हैं।
निगम चुनाव : केजरीवाल की इस घोषणा से घबराए विरोधी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की जीत होती है, तो राजधानी में गृह कर यानी हाउस टैक्स खत्म कर दिया जाएगा। केजरीवाल की इस घोषणा से जितनी घबराहट भाजपा में है उतनी ही कांग्रेसी खेमे में भी है। दोनों दलों के नेताओं ने केजरीवाल के इस वादे की कड़ी आलोचना की है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत बने उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में भाजपा की जबरदस्त जीत के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18 मार्च (शनिवार) को सूबे के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। राज्यपाल के. के. पॉल ने रावत और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 70 सदस्यों वाले उत्तराखंड विधानसभा में बीजेपी ने 57 सीटें जीती हैं।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड चुनावों में मोदी की बड़ी जीत से घबराया चीन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत से चीन की घबराहट बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता के बीच बढ़ती लोकप्रियता और ताकत को लेकर चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की जीत के बाद चीन और भारत के संबंधों में और सख्ती आएगी। उसने यह भी लिखा है कि भारत का विकास अब और तेज गति से होगी।
काशी का किस्सा : बिगड़े दूध से कितना मक्खन निकाल पाएंगे मोदी?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन से काशी प्रवास पर हैं। मोदी के रोड शो से पूरी काशी नगरी केसरिया रंग में रंग गया है। चुनाव विशेषज्ञ तो यहां तक कह रहे हैं कि जितनी भीड़ पीएम मोदी के रोड शो में दिखी है अगर वह वोट में परिवर्तित हो जाता है तो कम से कम वाराणसी लोकसभा के सभी विधानसभाओं में तो भाजपा की जीत पक्की समझिए। लेकिन आरएसएस की मानें तो, कोशिश यह की जा रही है कि बिगड़े दूध से जो भी मक्खन निकल सके, उसे निकाल लिया जाए।
DU पर जंग, BJP सांसद ने दाऊद से की गुरमेहर की तुलना
अखिल भारतीय विद्यार्शी परिषद के खिलाफ खुलेआम जंग का ऐलान करने वाली शहीद की बेटी गुरमेहर को लेकर राजनीति चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी ने खुलकर अपने युवा विंग का समर्थन किया है। केन्द्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने जहां गुरमेहर के विरोध को किसी की शय पर उठाया गया कदम बताया है तो उनसे दो कदम आगे बढ़कर कर्नाटक के एक सांसद ने गुरमेहर की तुलना दाऊद से कर दी है। वहीं आम आदमी पार्टी ने एबीवीपी की रेप की धमकी पर सख्त ऐतराज जताया है।
जुमलेबाजी की नई मिसाल, अब भाजपा को आई 'कसाब' की याद
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में नेताओं की जुबान लगातार जहर उगल रही है। शालीनता और शर्मिन्दगी की सारी हदों को पार करने की होड़ सी लगी है। जुमलों के इस सीजन में भाजपा को पाक आतंकी कसाब की याद आई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों की तुलना 'कसाब' से की है। शाह की इस जुमलेबाजी का कांग्रेस ने विरोध किया है।