अगर मैं PM होता तो नोटबंदी को कूड़ेदान में डाल देता : राहुल
मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने सख्त ऐतराज है। पार्टी प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल अपना मजाक खुद बनवा रहे हैं। दरअसल, राहुल ने सिंगापुर में एक सवाल के जवाब में कहा था कि अगर वो प्रधानमंत्री होते तो नोटबंदी की फाइल कूड़ेदान में डलवा देते।
आन्ध्र प्रदेश मंत्रिमण्डल से BJP के मंत्रियों के इस्तीफे के बाद TDP मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नहले पर दहला की तर्ज पर तेलुगुदेशम पार्टी के दो केंद्रीय मंत्रियों ने एनडीए सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुबह भाजपा मंत्रियों ने आन्ध्र सरकार मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा कोटे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री दफ्तर में जाकर अपना त्यागपत्र सौंपा।
नगालैंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 : जानिए! कहां से कौन जीता कौन हारा
भाजपा ने पूर्वोत्तर के एक और राज्य नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव में भी अपना परचम लहराया है। पार्टी को सहयोगियों के साथ 28 सीटें हासिल हुई हैं। एक-एक निर्दलीय और जेडीयू विधायक के समर्थन से यहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय हो गया है।
मेघालय विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: जानिए! कहां से कौन जीता कौन हारा
मेघालय में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) ने भाजपा व अन्य दलों के साथ मिलकर सरकार बना ली। एनपीपी नेता कॉनराड संगमा प्रदेश के 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। एनपीपी केंद्र और मणिपुर में भाजपा की सहयोगी पार्टी है।
त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम 2018 : जानिए! कहां से कौन जीता, कौन हारा
त्रिपुरा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए भाजपा ने 25 सालों से सत्ता पर काबिज माकपा को बाहर का रास्ता दिखा दिया। राज्य की 60 सीटों में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन को 43 सीटों पर जीत मिली है, वहीं सत्तारूढ़ माकपा के खाते में सिर्फ 16 सीटें ही आई हैं। कांग्रेस पार्टी इस बार के चुनाव में कोई सीट नहीं जीत सकी।
त्रिपुरा में भाजपा का बजा डंका, नागालैंड और मेघालय में त्रिशंकु सरकार के आसार
पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा की तस्वीर साफ हो गई है। त्रिपुरा में अपने दम पर भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है वहीं नागालैंड को लेकर स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि यहां भी स्पष्ट बहुमत किसी को नहीं मिला है। मेघालय में त्रिशंकु सरकार के आसार साफ नजर आ रहें हैं। कांग्रेस भले ही बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो लेकिन यहां भी भाजपा अपने सहयोगी नेशनल पीपुल्स पार्टी के साथ सरकार बना सकती है । भारत के 65 साल के चुनावी इतिहास में यह पहली हुआ है कि वाम दलों और भाजपा की सीधी टक्कर हुई है।
भाजपा में मेरे साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव हुआ, अब मैं आजाद शख्स हूं : शत्रुघ्न सिन्हा
यशवंत सिन्हा के राष्ट्र मंच से जुड़ने के बाद भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी में उनके साथ सौतेले बेटे जैसा बर्ताव हो रहा था। अब वह खुली हवा में सांस लेने वाले आजाद शख्स हैं। अभिनेता से नेता बने सिन्हा के अपनी ही पार्टी भाजपा से काफी समय से अच्छे रिश्ते नहीं चल रहे हैं।
येचुरी बनाम करात
वामपंथी पार्टियां एकमत, एक राय के लिए पहचानी और जानी जाती है। आमतौर पर पार्टी हित को सर्वोपरि रखा जाता है और उच्च पदस्थ अधिकारी से लेकर निचले तबके का कर्मचारी तक एक ही सुर में बात करता है। लेकिन समय और परिस्थिति के साथ रिवायत बदल रही है। पार्टी में शख्सियतों की टकराहट स्पष्ट तौर पर दिख रही है। माकपा केंद्रीय समिति की बैठक में भी ऐसा ही कुछ दिखा। पार्टी येचुरी बनाम करात धड़ों में तक्सीम है ये जाहिर हो गया।
AAP के 20 विधायकों को चुनाव आयोग ने घोषित किया अयोग्य, केजरीवाल बोले- जीत सच की होगी
दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका देते हुए राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को संसदीय सचिव के रूप में लाभ के पद धारण करने के लिए आप के 20 विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने की सिफारिश की। आप ने इस निर्णय पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।
गुजरात में 'जीत की हार' के हैं कई मायने
2017 का गुजरात विधानसभा का चुनाव इस अर्थ में बहुत महत्वपूर्ण माना जाएगा कि इस चुनाव ने कई ऐसी संभावनाएं पैदा की हैं जिनपर मतदाताओं को सोचना पड़ेगा। सोचने का असली मुद्दा यह है कि मतदाता अक्सर यह सोचकर वोट देता है कि वह किसी पार्टी को जिताने या हराने के लिए वोट दे रहा है।