BJP का राहुल पर वार, कांग्रेस ने किया पलटवार
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने बहरीन में भारत की अंदरूनी राजनीति पर जो कुछ कहा, उससे भाजपा खासी नाराज है। भाजपा का आरोप है कि राहुल विदेश में भारत की छवि खराब कर रहे हैं। राहुल गांधी का आरोप गलत है कि मोदी सरकार नफरत की राजनीति करती है।
विधानसभा उपचुनाव : पांच में से 3 सीटों पर जीती BJP, आरके नगर से दिनाकरन ने मारी बाजी
पांच विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनावों में तीन सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। एक सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत हासिल की है तो चेन्नई के बहुचर्चित आरके नगर विधानसभा सीट से शशिकला के भतीजे दिनाकरन ने बाजी मारी है। अरुणाचल प्रदेश में जिन दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उन दोनों ही सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है।
गुजरात में फिर से भाजपा राज, हिमाचल प्रदेश के 'हाथ' में भी खिला कमल लेकिन हार गए धूमल
गुजरात में भारतीय जनता पार्टी लगातार छठी बार सरकार बनाने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में भी कमल बेहतरीन तरीके से खिलकर बाहर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘मैं लोगों (गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के लोगों) को विश्वास दिलाता हूं कि हम इन राज्यों की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और लोगों की अथक सेवा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।’
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 : जानिए! कहां से कौन जीता कौन हारा
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 9 नवंबर 2017 को कराया गया। इस दौरान करीब 74 प्रतिशत मतदान के आंकड़े चुनाव आयोग ने जारी किए। इस बार के चुनाव में 62 विधायकों सहित 337 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 18 दिसंबर को चुनाव परिणाम का ब्यौरा इस प्रकार से है-
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2017 : जानिए! कहां से कौन जीता कौन हारा
गुजरात विधानसभा के लिए 2017 में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को चुनाव कराया गया। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों के लिए मतदान कराया गया। इस चुनाव के दोनों चरणों को मिलाकर 68.36 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया। 18 दिसंबर को चुनाव परिणाम का ब्यौरा इस प्रकार से है-
राहुल गांधी ने संभाली कांग्रेस की कमान, देश को बताया कांग्रेस और भाजपा में बुनियादी फर्क
राहुल गांधी (47) के लिए शनिवार की सुबह एक नई सुबह लेकर आया जब उन्होंने कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने अपने भाषण में भाजपा और नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार किया। राहुल ने कहा- एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है। यही हम भाजपा के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
एग्जिट पोल में मोदी लहर बरकरार : गुजरात और हिमाचल दोनों ही राज्यों में भाजपा का परचम
गुजरात में दूसरे चरण का मतदान खत्म होने के साथ खबरिया चैनलों पर एग्जिट पोल दिखाने की होड़ मच गई। तमाम एग्जिट पोल में जहां हिमाचल में भाजपा को दो तिहाई बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं गुजरात में भी कमोवेश पिछले चुनाव के आंकड़ों के साथ भाजपा की सत्ता में वापसी होती दिख रही है। दोनों राज्यों के लिए मतगणना आगामी 18 दिसंबर को होगी।
टीवी चैनलों पर राहुल के इंटरव्यू प्रसारण से मचा हंगामा, भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग
गुजरात में दूसरे व अंतिम चरण के चुनाव से ठीक पहले गुजराती टीवी चैनल समेत करीब आधा दर्जन न्यूज चैनलों पर राहुल गांधी का इंटरव्यू प्रसारित किये जाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा में वाकयुद्ध शुरू हो गया है। भाजपा के इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत करने के बाद कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है।
आदमी नहीं, हम झुनझुने हैं...
दुष्यंत आज बहुत याद आ रहें हैं और वो हमेशा याद आते हैं जब राजनीति राज के लिए नहीं बल्कि अपने फायदे के लिए गढ़ी जाती है। हर दल अपने हिसाब, अपनी पसंद और अपने नफे के लिए जो मन चाहे वो हमारे सामने परोस कर रख देता है। और चूंकि हम झुनझुने हैं हमें वो अपने तरीके से बजाते हैं।
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2012
गुजरात विधानसभा के लिए 2012 में दो चरणों में 13 और 17 दिसंबर को चुनाव कराया गया था। पहले चरण में 87 और दूसरे चरण में 95 सीटों के लिए मतदान हुआ था। राज्य में रिकार्ड 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। गुजरात विधानसभा में सामान्य कोटे की 143, एससी कोटे की 13 और एसटी कोटे की 26 सीटें हैं।