गुजरात के शाह को मात
गुजरात में राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनावों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जीत कर भी हार गए हैं। हाल फिलहाल तक अमित शाह के रणनीतिक कौशल और जोड़-तोड़ की राजनीति को लेकर कोई संशय नहीं रहा है। उत्तर पूर्व हो, गोवा हो, उत्तराखण्ड हो या फिर बिहार- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोधियों के लिए ऐसी बिसात बिछाई की सब उसमें उलझे और अपनी जमीन खोते चले गए।
गुजरात राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के साए में मतदान, वाघेला बोले पटेल को वोट नहीं दिया
गुजरात में राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए मतदान जारी है। इस बीच एक खबर ऐसी भी है जिसने कांग्रेसी खेमे में खलबली मचा दी है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरू के रिसॉर्ट में रहे 44 कांग्रेसियों में से एक ने पार्टी व्हिप के खिलाफ जाकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में वोट डाला है। ये क्रॉस-वोट आणंद से विधायक करम सिंह मकवाड़ा ने की है। तो वहीं जदयू के छोटू वसावा ने भी कांग्रेसी उम्मीदों को झटका दिया है। हालांकि कांग्रेस ने पर्याप्त वोटों की बात दोहराई है।
भाजपा में शामिल होंगे त्रिपुरा के 6 बर्खास्त टीएमसी विधायक
त्रिपुरा तृणमूल कांग्रेस के 6 बर्खास्त विधायक रक्षाबंधन के मौके पर 7 अगस्त को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को वोट दिया था। भाजपा प्रवक्ता विक्टर सोम ने बताया कि विधायक रविवार को दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
पथराव पर बोले राहुल ; प्रधानमंत्री मोदी और BJP-RSS की राजनीति का यही रास्ता है
गुजरात के बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर शुक्रवार को बनासकांठा गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर पथराव के बाद राज्य की सियासत गरमा गई है। राहुल गांधी ने पथराव की घटना के पीछे पीएम मोदी और भाजपा का हाथ बताया है। उन्होंने कहा, 'कल की घटना में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने मेरी ओर इतना बड़ा पत्थर फेंका, जो मेरे गार्ड को जाकर लग गया। मोदी जी और भाजपा-आरएसएस की राजनीति का यही तरीका है।
सपा को एक और झटका, आजम की करीबी सरोजनी BJP में शामिल
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद भी समाजवादी पार्टी को लगातार झटके लग रहे हैं। हाल ही में सपा के दो एमएलसी ने पार्टी से इस्तीफा दिया था, वहीं अब सपा की एक और एमएलसी ने भी पार्टी छोड़ दी है। मेरठ से एमएलएसी सरोजनी अग्रवाल ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। सरोजनी अग्रवाल सपा के दिग्गज नेता आजम खान की करीबी रही हैं।
...तो ऐसे चलेगा कांग्रेस मुक्त भारत अभियान!
गुजरात के 42 विधायक कर्नाटक के जिस रिसॉर्ट में ठहरे थे अब उस पर आयकर का छापा मारा जा चुका है। कर्नाटक के कांग्रेसी मंत्री डीके शिवकुमार के इस रिसॉर्ट पर ही केन्द्र की टेढ़ी दृष्टि नहीं पड़ी बल्कि अपने यहां गुजराती विधायकों को ठहराने का खामियाजा उन्हें इससे कहीं आगे बढ़कर चुकाना पड़ रहा है। उनके दर्जनों ठिकाने आयकर छापों की जद में हैं। मामला उच्च सदन तक पहुंचा और खूब हंगामा बरपा। इन सब कार्रवाईयों से साफ है कि भाजपा की सरकार उसी राह पर चल पड़ी है जिस पर कभी कांग्रेस चला करती थी। रास्ता कांग्रेस ने दिखाया अब उन्हीं पदचिह्नों पर मोदी सरकार चल रही है। तो क्या कांग्रेस मुक्त भारत अभियान इसी पैंतरेबाजी से अंजाम में लाया जाएगा?
2019 के लिए नरेंद्र मोदी के नाम पर नीतीश कुमार ने लगाई मुहर, कहा- उनके मुकाबले का नेता नहीं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन टूटने के लिए आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया और इस बात को बड़े मन से स्वीकार किया कि 2019 के लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने की क्षमता देश के किसी नेता में नहीं है। नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए नीतीश ने कहा कि उनमें फिर से प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है और हम उनके नेतृत्व में 2019 में लोकसभा का चुनाव जीतेंगे।
'एक विचार को ना तो आप कत्ल कर सकते हैं और ना ही उसे कैद करना आसान'
महबूबा इन दिनों अपने मन की बात खुल कर कह रहीं हैं। अब उन्होंने चुनौती भरे लहजे में केन्द्र को इशारों इशारों में विचारधारा का सबक भी सिखा दिया है। कहा है- आप किसी विचार को ना तो मार सकते हैं और ना ही उसको कैद कर सकते है। अपनी पार्टी द्वारा आयोजित रैली में जिस अंदाज और जिस जज्बे के साथ महबूबा बोल रहीं हैं साफ है कि भाजपा के साथ दूरियां बढ़ रहीं हैं और इसे पाटने के लिए वो फिलहाल कोई कोशिश अपनी तरफ से करती नहीं दिख रहीं हैं।
MLC के इस्तीफे से बौखलाए बुआ और भतीजे, भाजपा पर किया जबरदस्त प्रहार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के लखनऊ की जमीं पर कदम रखते ही शनिवार सुबह समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को भाजपा ने बड़ा झटका दिया। सपा के एमएलसी और राष्ट्रीय शिया समाज के संस्थापक सदस्य बुक्कल नवाब और यशवंत सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा बसपा के एमएलसी जयवीर सिंह ने भी इस्तीफा दे दिया है।
राहुल गांधी ने माना; कश्मीर में हिंसा से भाजपा, RSS को फायदा
छत्तीसगढ़ के दौरे पर बस्तर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंसा होने से पाकिस्तान और चीन को तो फायदा हो ही रहा है। लेकिन सबसे अहम बात यह है कि इससे सबसे ज्यादा फायदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को हो रहा है।