दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 : जानिए! आपके क्षेत्र से कौन जीता और कौन हारा
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 के तहत चुनाव आयोग ने सभी 70 सीटों के नतीजे जारी कर दिए हैं। देखा जाए तो आम आदमी पार्टी तीन तिहाई से भी अधिक 62 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक बार फिर से दिल्ली राज्य की सत्ता पर काबिज हुई है।
दिल्ली फिर से हुई आप की; ऐतिहासिक जीत पर बोले अरविंद केजरीवाल- गजब कर दिया आपने
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के जनादेश ने साफ कर दिया कि दिल्ली तो आप की है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को इस बार 70 में से 62 सीटें हासिल हुईं यानी 88 प्रतिशत सीटें। पिछली बार आप ने 67 सीटें जीती थीं यानी 96 प्रतिशत सीटें। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार दो बार 88 प्रतिशत सीटें जीतने वाले देश के पहले नेता बन गए हैं।
जम्मू एंड कश्मीर हिन्दू बहुल राज्य होता तो इसका स्पेशल स्टेटस नहीं छीनती भगवा पार्टी : चिदंबरम
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने के लिए मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यदि जम्मू कश्मीर हिंदू बहुल राज्य होता तो भगवा पार्टी की सरकार इस राज्य का स्पेशल स्टेटस नहीं छीनती।
राफेल सौदे को लेकर अनिल अंबानी ने गुजरात चुनावों से ऐन पहले लिखा था राहुल को एक खत!
राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमने-सामने है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर इस सौदे में हुई संदेहास्पद डील की चर्चा कर चुके हैं। अब इसी सौदे को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी का एक राहुल गांधी को लिखा खत सामने आया है। यह पत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन लिखा गया था।
दबाव की राजनीति के माहिर खिलाड़ी हैं नीतीश
नीतीश कुमार ने जनता दल युनाइटेड की कार्यकारिणी में जिस तरह पूरी धमक के साथ अपनी बात रखी और कहा कि 2019 में जदयू को नकारा नहीं जा सकता, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो भारतीय जनता पार्टी पर दबाव बनाने में जुट गए हैं। अब तक भाजपा के सहयोग के बाद जिस तरह नीतीश खामोश मुद्रा में दिख रहे थे, प्रधानमंत्री की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे थे सवाल उठता है कि उन्हीं जदयू अध्यक्ष ने अचानक ही अपने तेवर तल्ख क्यों कर लिए?
कॉर्पोरेट की चहेती बनी भाजपा, पांच पार्टियों को मिले चंदे से 9 गुणा अधिक चंदा मिला : एडीआर
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ताजा रिपोर्ट पर भरोसा करें तो सत्तारूढ़ भाजपा कॉरपोरेट जगत की सबसे चहेती पार्टी बन गई है। एडीआर की इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वर्ष 2016-17 में पांच राष्ट्रीय पार्टियों को मिले चंदे को जोड़ दें तो उसे नौ गुणा कर दें उतना चंदा अकेले भाजपा को मिला है।
कांग्रेस ही भाजपा का एकमात्र विकल्प-2
2019 के चुनावों के लिए कांग्रेस को एक साथ दो मोर्चों पर लड़ना होगा। पहला मोर्चा कांग्रेस के अंदर की कार्य-संस्कृति में आमूल-चूल बदलाव लाना और सहयोगी दलों के साथ एक समान विचारधारा के स्तर पर वैचारिक गठबंधन कायम करने का होगा। इसके अलावा कांग्रेस के लिए 2019 के संसदीय चुनाव में सत्ताधारी भाजपा के वर्तमान सामाजिक-आर्थिक नीतियों के बरक्स एक नई गांव-किसान पर आधारित आर्थिक नीतियों की जरूरत होगी।
राहुल बोले 2019 में बड़ी पार्टी बनी कांग्रेस तो मैं बनूंगा PM, NCP ने बताया सपना तो भाजपा ने उड़ाया मजाक
कांग्रेस अध्यक्ष का पद्भआर संभालने के बात राहुल गांधी लगातार अपनी पुरानी छवि से इतर दिखाने की कोशिश कर रहें हैं। वो पहले से ज्यादा आक्रामक होकर सीधे प्रधानमंत्री को टारगेट कर रहें हैं और यही वजह है कि पहले प्रधानमंत्री बनने के सवालों से दरकिनार करने वाले राहुल अब खुलकर अपनी महत्वकांक्षा जाहिर कर रहें हैं। हालांकि उनकी मुश्किल ये है कि खुद उनके सहयोगी उनसे इत्तेफाक नहीं रख रहें हैं।
महाभियोग प्रस्ताव खारिज होने को लेकर कांग्रेस-भाजपा में रार
राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने दस पन्ने में विपक्ष के महाभियोग प्रस्ताव को खारिज करने की वजह तफ्सील से बताई। इसके बाद कांग्रेस- भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग छिड़नी थी और वो छिड़ गई। एक तरफ कांग्रेस इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का पूरा मन बना चुकी है तो भाजपा ने इसे कांग्रेस के गिरते स्तर से जोड़ा है।
येचुरी को माकपा ने फिर चुना अपना महासचिव, भाजपा-आरएसएस को सत्ता से बेदखल करने का लिया संकल्प
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए सीताराम येचुरी को फिर से अपना महासचिव निर्वाचित किया। येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए कदम उठाने का संकल्प लिया। माकपा नेता और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने यहां पार्टी की 22वीं कांग्रेस के अंतिम दिन उन्हें फिर से निर्वाचित किए जाने की घोषणा की।