चीन ने फिर दिया भड़काऊ बयान, कहा- डोकलाम गतिरोध से सबक ले भारत
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने भारत से कहा है कि उसे लगभग ढाई महीने तक चले डोकलाम गतिरोध से सबक लेना चाहिए, जो इस सोमवार को जाकर खत्म हुआ है। मालूम हो कि भारत और चीन के बीच पिछले ढाई महीने से जारी सीमा विवाद पर सोमवार को दोनों देशों ने अपनी-अपनी सेनाओं की टुकड़ियों को पीछे हटाने का फैसला लिया।
US एक्सपर्ट का दावा; युद्ध की वजह बन सकता है भारत-चीन सीमा विवाद
अमेरिका के एक विशेषज्ञ ने कहा है कि सिक्किम सेक्टर के डोकलाम में भारत तथा चीन के बीच का सीमा विवाद दोनों देशों के बीच युद्ध का कारण बन सकता है। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत-चीन के बीच मौजूदा गतिरोध युद्ध का कारण बन सकता है।
मॉनसून सत्र : डोकलाम, कश्मीर और किसानों के मुद्दे पर संसद में मोदी सरकार को घेरेगा विपक्ष
राजधानी में मॉनसून के बादल भले ही झमाझम नहीं बरस रहे हों, लेकिन चीन के साथ सीमा पर तनाव, कश्मीर के बिगड़ते हालात, किसान आंदोलन और जीएसटी जैसे मुद्दों पर विपक्ष सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में सरकार पर जमकर बरसने को तैयार है।
डोकलाम, कश्मीर पर विपक्ष सरकार के साथ, कहा- राष्ट्रहित सर्वोपरि
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को चीन के साथ सीमा पर गतिरोध तथा जम्मू-कश्मीर के हालात से विपक्षी नेताओं को अवगत कराया। विपक्षी दलों ने सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का भरोसा दिया। तीन घंटे से ज्यादा देर तक चली इस बैठक में गृह सचिव ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बारे में विस्तार से विपक्ष को बताया।
भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
डोकलाम में इन दिनों भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर भारी तनाव चल रहा है। इसके चलते दोनों देशों के सैनिककों की आपस में धक्कामुक्की भी हो चुकी है। चीन साफ तौर पर कह चुका है कि इस पूरे मुद्दे पर बातचीत तभी संभव है जब भारत अपने सैनिक हटा लेगा। भारत भी पीछे हटने के मूड में नहीं है। इसी गहराते विवाद पर मोदी सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।
चीन ने फिर कहा, भारतीय सेना को डोकलाम से पीछे हटना होगा
चीन ने बुधवार को एक बार फिर कहा कि भारतीय सेना डोकलाम से पीछे हट जाए। सिक्किम क्षेत्र में भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के समाधान के लिए यह अब भी पूर्व शर्त है। बीजिंग ने भारतीय विदेश सचिव एस जयशंकर की यह टिप्पणी खारिज कर दी कि भारत और चीन के बीच अतीत में भी सीमा पर मतभेद पैदा हुए हैं, जो सुलझाए गए।
राहुल गांधी ने ट्वीटर पर तोड़ी चुप्पी; लिखा- चीन के राजदूत से मेरी मुलाकात पर सवाल क्यों?
सिक्किम की सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव के बीच चीन के राजदूत से मुलाकात को लेकर आलोचना के शिकार बने कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट पर चुप्पी तोड़ी और माना कि उन्होंने चीनी राजदूत से मुलाकात की थी। राहुल ने लिखा, महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी लेना मेरा काम है। मैं चीनी राजदूत से मिला। पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, पूर्वोत्तर के कांग्रेसी नेताओं और भूटान के राजदूत से भी मुलाकात की।
सीमा विवाद पर चीन के राजदूत से मिले थे राहुल गांधी! कांग्रेस का पहले इंकार, फिर किया स्वीकार
चीन और भारत के बीच सिक्किम सीमा पर जारी गतिरोध के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और चीनी राजदूत लियो झाओहुई के बीच मुलाकात की खबर ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। चीनी दूतावास ने फेसबुक पोस्ट में पहले दावा किया कि चीनी राजदूत और राहुल गांधी ने चीन-भारत संबंधों पर विचारों को साझा किया, लेकिन बाद में दूतावास ने पोस्ट को हटा दिया।
भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच मोदी और जिनपिंग ने मिलाए हाथ
भारत और चीन के बीच सीमा पर भारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाये। इस दरम्यान जी-20 सम्मेलन से इतर ब्रिक्स देशों की बैठक को संबोधित करते हुए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प को सराहा। इस बैठक की अध्यक्षता भारत कर रहा है।
भारत-चीन सीमा पर तनाव के बीच हैम्बर्ग में हाथ मिलाएंगे PM मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग
भारत और चीन के बीच जहां भूटान के डोका ला इलाके को लेकर तनाव बढ़ रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स देशों के नेताओं की अनौपचारिक बैठक के दौरान हाथ जरूर मिलाएंगे। चीन के उप विदेश मंत्री ली बेएडॉन्ग के मुताबिक, दोनों नेताओं की मुलाकात जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान हमबर्ग (जर्मनी) में होगी।