डोकलाम मुद्दा : भारत का समर्थन करने पर जापान को चीन ने दिखाई आंख
चीन ने जापान को फटकार लगाते हुए कहा कि वह चीन-भारत सीमा विवाद पर 'बिना सोचे-समझे' बयानबाजी करने से बाज आए। जापान ने डोकलाम विवाद पर भारत का समर्थन किया है। भारत में जापान के राजदूत केन्जी हिरामात्सू ने कहा कि यह क्षेत्र विवादित है और जापान यह अच्छी तरह से समझता है कि भारत इस विवाद में क्यों उलझा है।
अमेरिका ने हिजबुल को घोषित किया आतंकी संगठन, फ्रीज की सभी संपत्तियां
भारत के आजादी पर्व के अगले दिन यानी 16 अगस्त को अमेरिका ने बड़ा तोहफा दिया है। भारत की मांग को मानते हुए पाकिस्तान से संचालित हिजबुल मुजाहिद्दीन को विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है। उसे प्रतिबंधित सूची में डाल दिया है। पाकिस्तान के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है। वैसे इससे पहले भी अमेरिका ने पाकिस्तानी हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।
चीन की नई चाल- डोकलाम के बाद लद्दाख में घुसपैठ की नाकाम कोशिश
चीन लगातार उकसावे की नीति के तहत काम कर रहा है। डोकलाम पर टेढ़ी नजर रखने वाले चीन ने अब लद्दाख में घुसपैठ की कोशिश की। भारतीय जवानों की मुस्तैदी के कारण उनकी कोशिश नाकाम रही। ITBP के जवानों ने डंडे के जोर पर उन्हें खदेड़ा। जानकार इसे ड्रैगन द्वारा भारत की तैयारियों और शक्ति को तोलने की कोशिश बता रहें हैं। भारत सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है। चीन से लगती सभी सीमाओं पर सैनिकों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं।
चीनी दैनिक का दावा ; भारत को युद्ध की तरफ ले जा सकता है हिंदू राष्ट्रवाद
चीन के एक दैनिक अखबार ने गुरुवार को चेतावनी भरे अंदाज में दावा किया है कि भारत-चीन सीमा पर विवाद भारत में उभर रहे ‘हिंदू राष्ट्रवाद’ का एक अंकुर है, जिसने भारत की चीन नीति का अपहरण कर लिया है और इससे दोनों देशों के बीच युद्ध हो सकता है।
भारतीयों को अपनी सरकार पर सबसे ज्यादा विश्वास, सर्वे में खुलासा
चाहें आम भारतीय अपनी व्यवस्था को कितना भी गरियाता हो लेकिन जब बात सरकार की आती है तो आज की तारिख में दुनिया के 15 मुल्कों के मुकाबले हम भारतीय अपनी सरकार पर काफी भरोसा रखते हैं। ऐसा एक सर्वे से स्पष्ट हुआ है। सर्वे साफ बताता है कि अपनी सरकार द्वारा उठाये गए कदमों, देश के विकास के लिए हो रही कोशिशों और जनसेवा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों से भारतीय संतुष्ट हैं। वो भी 73 फीसदी!
भारत और पाकिस्तान को मिली SCO की पूर्णकालिक सदस्यता
कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान भारत तथा पाकिस्तान को शुक्रवार को एससीओ की पूर्णकालिक सदस्यता मिल गई। मोदी ने कहा, भले ही हम एससीओ के सदस्य आज बने हैं, लेकिन हमारे बीच के संबंध ऐतिहासिक हैं। मोदी के भाषण के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एससीओ की सदस्यता मिलने पर भारत को बधाई दी।
ट्रम्प ने तोड़ा पेरिस जलवायु करार, कहा- यह अमेरिका के हित में नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका को पेरिस जलवायु करार से अलग करने की ऐतिहासिक घोषणा की है। दिसंबर 2015 में गंभीर चिंतन-मनन के बाद दुनिया भर के देशों ने पेरिस जलवायु करार की नींव रखी गई थी। अभी तक 195 देश इसके लिए राजी हो चुके हैं। भारत ने 2016 में इसके लिए अपनी सहमति दी थी। भारत से पहले 61 देश इस करार पर दस्तखत कर चुके थे जो कि करीब 48 प्रतिशत कार्बन का उत्सर्जन करते हैं।
कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर ICJ ने लगाई रोक, भारत को मिली कूटनीतिक जीत
हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत ने पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी है। अदालत ने पाकिस्तान से कहा कि जब तक उनके मामले में अंतिम फैसला नहीं आ जाता उन्हें फांसी नहीं दी जा सकती। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने फैसला आने के बाद ट्वीट कर कहा कि अंतरराष्ट्रीय अदालत का फैसला कुलभूषण के परिवार और पूरे भारत के लिए राहत की खबर है।
NSG पर भारत ने दिखाए तेवर, रूस से कहा- चीन को मनाओ वरना...
परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में सदस्यता पाने के लिए रूस की ओर से मिल रहे प्रतिकूल संकेत पर भारत ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, भारत ने रूस को साफ संदेश दिया है कि अगर वह अपने दोस्त चीन को मनाने की पहल नहीं करता है तो वह कुंडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना की 5वीं और छठे रिएक्टर यूनिटों से जुड़े समझौते को लेकर पीछे हट सकता है।
अघोषित युद्ध में लगातार मिलती मात
इसे पाकिस्तान की धृष्टता कहें या भारत का मखौल उड़ाने की जिद्द, लेकिन जिस तरह से अपने ही घर में बार-बार हमारे सैनिक, हमारे अफसर, हमारे जवान, हमारे नागरिक उनके आतंकियों का निशाना बन रहें हैं माने ना मानें लेकिन इस छद्म युद्ध में हम हर बार मात खा रहें हैं। ताजा मामला लेफ्टिनेंट उमर फयाज का है। जिसे अगवा कर गोलियों से भून दिया गया। हद तो तब हुई जब शहीद के जनाजे पर आतंक समर्थकों ने पत्थरबाजी तक की।