भारत की वर्तमान सरकार और केंद्रीय मंत्रिमंडल
भारत सरकार या केंद्र सरकार देश की वह शासन अधिकारी है जो राष्ट्र को भारत के संविधान के अनुसार नियंत्रित करती है। भारत सरकार का आधिकारिक नाम संघीय सरकार है। सरकार अपना सारा कामकाज देश की राजधानी दिल्ली से करती है। भारत का पूरा गणराज्य केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। भारत गणराज्य में 29 राज्य और सात केंद्र शासित प्रदेश हैं। भारत सरकार का गुण लोकतांत्रिक है।
'हिन्द महासागर को 'आंगन' न समझे भारत'
चीन ने कहा है कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता लाने में वह भारत की विशेष भूमिका को स्वीकार करता है लेकिन इसे भारत का आंगन (बैकयार्ड) समझने की धारणा परेशानी का सबब बन सकती है। उन्होंने कहा कि यदि भारत यह मानता है कि हिंद महासागर उसका आंगन है तो कैसे अमेरिका, रूस और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाएं हिंद महासागर में मुक्त आवाजाही करती हैं?
INDIA नहीं जनाब, 'भारत' बोलिए और लिखिए भी!
देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने अपने अति महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि इंडिया का नाम भारत ही होना चाहिए। इस मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इस संदर्भ में जवाब मांगा है। महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन भटवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा है कि संविधान में इंडिया शब्द का प्रयोग केवल संदर्भ के रूप में ही हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एच.एल. दत्तू एवं जस्टिस अरूण मिश्रा की पीठ में इस मामले की सुनवाई चल रही है।
'ताकतवर हाथों में है भारत और चीन की कमान'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं में शुमार करने के एक दिन बाद टाइम पत्रिका ने कहा है कि भारत और चीन दोनों की ही कमान आज ‘ताकतवर नेताओं’ के हाथ में है, जो ‘इतिहास पर अपनी छाप छोड़ने’ के लिए बेताब हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह के पूरे एक दशक के ‘उदासीन शासन’ के बाद आगे बढ़कर नेतृत्व कर रहे हैं।
भारत में राजनीतिक घोटाले
सियासी पार्टियां सत्ता में आती हैं और चली जाती हैं लेकिन सत्ता के दलालों, बिचौलियों का एक समूह पिछले 65 वर्षों से इस देश पर शासन कर रहा है। जब भी कोई चुनाव होता है, ये दलाल किस्म की प्रजाति बड़ी संख्या में जुट जाती है। हम दशकों से यह शिकायत करते आ रहे हैं कि भ्रष्टाचार हमारे देश को दीमक की तरह खोखला कर रहा है, लेकिन हर साल घोटाले बढ़ते ही चले जा रहे हैं और इसके साथ-साथ लूटी गई धनराशि भी।
फ्रांस से राफेल जेट डील पर सियासत गरमाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान 36 तैयार राफेल लड़ाकू विमानों के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते को लेकर देश की सियासत गरमा गई है। केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर जहां इस सौदे को बेहतर शर्तों पर किया गया बेहतरी निर्णय कह रहे हैं, वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रख्यात कानूनविद सुब्रमण्यम स्वामी ने इस सौदे का विरोध करते हुए कोर्ट जाने तक की धमकी दे डाली है।
हार के लिए राजपक्षे ने भारत को ठहराया जिम्मेदार
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने आरोप लगाया है कि जनवरी के चुनावों में हुई उनकी हार के लिए भारत, अमेरिका और यूरोपीय देश जिम्मेदार हैं।
भारत स्थिति को और 'पेचीदा' नहीं बनाएगा: चीन
चीन ने अरुणाचल प्रदेश की सुदूरवर्ती सीमा पर सड़क बनाने की भारत की योजना की घोषणा पर चिंता जताई है। चीन ने अपनी चिंता व्यक्त करने के साथ ही आशा व्यक्त की है कि भारत सीमा के संबंध में पहले से ही चल रही असहमति को और जटिल नहीं बनाएगा।
ब्रिक्स देशों ने विकास बैंक पर लगाई मुहर
ब्राजील में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) सम्मेलन में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिका और दूसरे यूरोपीय देशों पर वित्तीय निर्भरता घटाने के मकसद से ब्रिक्स देशों ने एक विकास बैंक बनाने पर सहमति जताई है।
भारत-चीन में विकास बढ़ा रहे हैं प्रदूषण : ओबामा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि चीन और भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था की वजह से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन बढ़ रहा है। ओबामा ने अमेरिकियों से तैयार रहने और अधिक से अधिक हरित प्रौद्योगिकी अपनाने को कहा।