मुझे कई मंत्रियों का समर्थन हासिल है : शांता
भाजपा के वरिष्ठ नेता और कांगड़ा से सांसद शांता कुमार ने अपनी पार्टी की नाराजगी के बावजूद बुधवार को कहा कि उनके उठाये कुछ मुद्दों पर उन्हें काफी मंत्रियों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि कथित रूप से कुछ नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते भाजपा की छवि खराब हुई है।
भ्रष्टाचार में फंसी स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री, छुट्टी
स्पेन की स्वास्थ्य मंत्री एना माटो ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में अपना नाम आने पर इस्तीफा दे दिया है। माटो ने जारी बयान में कहा, ‘मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है।’ उन्होंने यह भी कहा कि वह सरकार और सत्ताधारी पॉपुलर पार्टी की भलाई के लिए अपने पद से हट रही हूं।
कांग्रेस ने मोदी कैबिनेट के विस्तार पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके मंत्रिमंडल विस्तार का औचित्य पूछा और भ्रष्ट मंत्रियों से इस्तीफे की मांग की। आरोपों का जवाब देते हुए अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस बेबुनियाद मुद्दे उठा रहा है। लगता है कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है।
भ्रष्टाचार और अहंकार से दूर रहें सांसद : मोदी
हरियाणा के सूरजकुंड में शनिवार को नरेंद्र मोदी की पाठशाला में भाजपा के नए सांसदों को कई सीख दी गई। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा सांसदों से भ्रष्टाचार, भाई-भतीजाबाद और आरोप प्रत्यारोप की राजनीति से दूर रहने की नसीहत दी। मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा केलिए पहली बार निर्वाचित 195 सांसदों को सार्वजनिक जीवन में अच्छे आचरण और सुशासन के संदेश को जनता तक पंहुचाने के नुस्खे भी बताए।
अद्भुत और ऐतिहासिक चुनाव
16वीं लोकसभा के गठन के लिए आम चुनाव-2014 संपन्न हो चुका है। तीखे आरोप-प्रत्यारोप, निजी प्रहार और आमजन से जुड़े मुद्दों को किनारे लगाता यह चुनाव कई मायनों में अद्भुत और ऐतिहासिक है, कहना गलत नहीं होगा। यह अद्भुत और ऐतिहासिक चुनाव भारतीय लोकतंत्र को मजबूती की ओर ले जाने में मददगार साबित होगा।
भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस : मोदी
भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में इस बार मुख्य तौर पर पर्यटन, भ्रष्टाचार और काले धन पर भाषण दिया। एक बार फिर उनके निशाने पर कांग्रेस, केन्द्र सरकार, मैडम सोनिया और बेटे राहुल रहे। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी और भाजपा को प्यार की खेती करने वाली पार्टी बताया। मोदी ने केजरीवाल का नाम लिये बगैर भाजपा पर लग रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया। मोदी ने कांग्रेस पर राजनीति को कारोबार बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा-कुछ लोग 60 साल से देश की राजनीति पर कब्जा जमाए हुए हैं और उनके लिए राजनीति एक पेशा बन गया है।
सिब्बल ने दिया भरोसा, हर हाल में मिटाएंगे भ्रष्टाचार
प्रवासी भारतीय दिवस के एक सत्र को संबोधित करते हुए कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने देश से भ्रष्टाचार मिटाने की बात पर जोर देते हुए कहा कि इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने लोकपाल विधेयक पारित करने जैसी पहल की है और आगामी संसद सत्र में इस बुराई पर लगाम लगाने वाले कुछ और विधेयक पारित कराए जाएंगे।
भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करूंगा : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट क्रियाकलापों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा फिर चाहे वह शीला दीक्षित हों, भाजपा का कोई नेता हो या फिर उनकी ही पार्टी का सदस्य हो।
'कांग्रेस के कुचक्र में फंसे हैं कुछ ईमानदार लोग'
भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने देशव्यापी जन जागरण अभियान के तहत गुना पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि कांग्रेस में अभी भी ए.के. एंटनी जैसे ईमानदार लोग हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वे लोग कुचक्र में फंस गए हैं।