फागू चौहान बिहार और धनखड़ बंगाल के गवर्नर नियुक्त, एमपी से यूपी पहुंची आनंदीबेन पटेल
मोदी सरकार ने शनिवार को चार राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त किए जबकि दो राज्यपालों का तबादला किया गया. घोसी से विधायक फागू चौहान को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, चौहान पिछड़ी जाति के हैं और भाजपा का मानना है कि बिहार में अगले साल होने वाले चुनाव में इसका फायदा मिल सकता है।
मध्य प्रदेश और मिजोरम चुनाव में 75 फीसदी मतदान
मध्य प्रदेश और मिजोरम में बुधवार को हुए विधानसभा चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोनों राज्यों की सरकारों ने क्रमश: चौथे और तीसरे कार्यकाल के लिए जोर लगाया है। मध्यप्रदेश और मिजोरम में 230 और 40 सीटों के लिए मतदान कराया गया।
MP भर्ती घोटाले में दिग्विजय को जमानत
मध्य प्रदेश विधानसभा सचिवालय में 1993 से 2003 के बीच फर्जी भर्ती मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को शनिवार को 30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पूरक चार्जशीट पेश की थी।
उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में जीतेगी भाजपा : सर्वे
एक सर्वे के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की चांदी ही चांदी है। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। एक अंग्रेजी चैनल और एक अंग्रेजी अखबार द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए सर्वे के मुताबिक भाजपा को सपा शासित उत्तर प्रदेश में 29 से 33 सीटें मिल सकती हैं।