लोकसभा चुनाव 2019 : चौथे चरण में 72 सीटों पर 64 प्रतिशत मतदान, बंगाल फिर से अव्वल
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों की 72 लोकसभा सीटों पर 29 अप्रैल को हुए चुनाव में 64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल मतदान करने में सबसे आगे है। पश्चिम बंगाल में सर्वाधिक 76.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
लोकसभा चुनाव 2019 : तीसरे फेज में भी पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, बिहार, यूपी और जेएंडके फिर पिछड़ा
लोकसभा चुनाव-2019 के तीसरे एवं सबसे बड़े चरण के लिए गुजरात और केरल समेत 13 राज्यों व 2 केंद्रशासित प्रदेशों की 116 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। सभी सीटों को मिलाकर कुल 63.24 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल और असम में एक बार फिर बंपर वोटिंग हुई।
लोकसभा चुनाव फेज-2 : 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर 66 प्रतिशत मतदान
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 95 सीटों पर गुरुवार को 66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, दूसरे चरण के चुनाव में मतदान का प्रारंभिक आंकड़ा 66 प्रतिशत है। 2014 के चुनाव में दूसरे चरण का मतदान प्रतिशत 69.62 प्रतिशत था।
लोकसभा चुनाव 2019 : पहले चरण में 18 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों में 91 सीटों पर मतदान संपन्न, बंगाल में बंपर वोटिंग
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लोकपर्व शुरू हो गया है। गुरुवार को पहले चरण के मतदान के लिए देश के 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 91 सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में बंपर मतदान की खबर है वहीं बिहार में सबसे कम वोटिंग हुई।
महाराष्ट्र : 2017 में कर्जमाफी के बावजूद 4500 किसानों ने की आत्महत्या
सिर्फ महाराष्ट्र की बात करें तो बीते पांच (2014-18) सालों में 14,034 किसानों ने आत्महत्या की है। इस तरह हर दिन औसतन आठ किसानों ने आत्महत्या की है। वास्तव में जून 2017 में राज्य सरकार द्वारा कर्जमाफी के लिए 34,000 करोड़ रुपये के ऐलान के बाद 4,500 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है।
आखिर क्यों उगते हैं कालाहांडी और डेंगलमाल जैसे कुकुरमुत्ते?
जल और जन के परस्पर रिश्तों को लेकर यूएन वर्ल्ड वाटर असेसमेंट ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा है कि पानी की उपलब्धता को लेकर भारत में आंकड़े जुटाने की संवेदनशीलता अभी देखने को नहीं मिल रही है। देश में पानी-सेहत-शिक्षा की स्थिति झारखण्ड से लेकर महाराष्ट्र तक एक जैसी है। तो सवाल उठना लाजिमी है कि कल्याणकारी राज्य की छाती पर क्यों उगते है कालाहांडी और डेंगलमाल?
मिशन-2019 की खातिर ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे, भाजपा-शिवसेना के बीच डील हुई सील
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे की तर्ज पर शिवसेना ने भाजपा से 23 सीटें झटक कर गठबंधन पर मुहर लगा दी है। भाजपा-शिवसेना के बीचगठबंधन हो गया है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 25 और शिवसेना 23 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
PM मोदी पर बड़ा खुलासा ; उन्हें सवाल पूछने वाले पसंद नहीं
महाराष्ट्र के एक भाजपा सांसद ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सवाल पूछने वाले पसंद नहीं हैं। उनके सामने किसी समस्या से जुड़ा कोई सवाल उठाया जाता है तो वे नाराज हो जाते हैं। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, महाराष्ट्र से भाजपा सांसद नाना पटोले ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी अपने सामने सवाल उठाना पसंद नहीं करते।
जागो सरकार जागो : महाराष्ट्र में सड़कों पर दूध बहा रहे हैं किसान
महाराष्ट्र के किसान हड़ताल पर हैं, क्योंकि उन्हें कृषि से जुड़े जरूरी सामान न मिल पाने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कर्जमाफी नहीं होने से आर्थिक रूप से लगातार कमजोर होने से जिंदगी तक खतरे में है। किसानों के विरोध की आवाज का आलम यह है कि वो अब सड़कों पर दूध बहा रहे हैं और सब्जियां फेंक रहे हैं।
जागो सरकार जागो : देश में हर घंटे एक स्टूडेंट कर रहा है खुदकुशी
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के वर्ष 2015 के आंकड़ों में झांके तो भारत में हर घंटे एक छात्र आत्महत्या करता है। वर्ष 2015 में, 8,934 छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले दर्ज हुए हैं। 2015 तक पांच साल में, 39,775 छात्रों ने अपनी जान ली है। आत्महत्या की कोशिशों की संख्या तो इससे कहीं ज्यादा होने का अनुमान है। इनमें से कई का तो दुनिया को पता तक नहीं चल पाता है।