महाराष्ट्र : उद्धव सरकार ने 169 वोट के साथ हासिल किया विश्वास मत, भाजपा का सदन से वॉकआउट
महाराष्ट्र में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में बनी महाविकास अघाड़ी की सरकार ने शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में कुल 169 वोट पड़े। जबकि सरकार को बहुमत साबित करने के लिए सिर्फ 145 वोट की जरूरत थी।
महाराष्ट्र: हजारों किसान पहुंचे मुम्बई, विधानसभा घेर- सरकार तक पहुंचायेंगे अपने मन की बात
वो 7 मार्च 2018 का ही दिन था जब हजारों की तादाद में किसान एक बैनर तले जुटे और महाराष्ट्र सरकार से लोहा लेने निकल पड़े। नासिक जिले से टुकड़ियों में जुटे किसान अब 50,000 के पार पहुंच गए हैं। किसानों की सरकार से कर्ज माफी से लेकर उचित समर्थन मूल्य और जमीन के मालिकाना हक जैसी कई और मांगें हैं।
25 सेकेंड के वीडियो में देखिए! कैसे क्रैश हुआ फडणवीस का चॉपर
महाराष्ट्र के लातूर में हेलीकॉप्टर टेक ऑफ के समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज बाल-बाल बच गए। हेलीकॉप्टर के टेक-ऑफ करने का जो वीडियो एएनआई ने जारी किया है उस घटनास्थल के करीब खड़े लोग हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन कर रहे थे। इतने में हेलीकॉप्टर से चिनगारी निकलने जैसा दृश्य दिखा और हेलीकॉप्टर जमीन पर धड़ाम से गिर गई।
बाल-बाल बचे सीएम फडणवीस, लातूर में धड़ाम से जमीन पर गिरा हेलीकॉप्टर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस गुरुवार को हेलीकॉप्टर हादसे में बाल-बाल बच गए। हेलीकॉप्टर उड़ान भरते ही धड़ाम से जमीन पर गिर गया जो लातूर में उड़ान भर रहा था। घटनास्थल पर हेलीकॉप्टर की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना बड़ा था। हेलीकॉप्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
कांग्रेस के दावे में कितना दम? मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे में महाघोटाला
कांग्रेस ने प्रस्तावित मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने यह भी कहा है कि इसे राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अंजाम दिया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम की मानें तो राज्य के पूर्वी तथा पश्चिमी हिस्से को जोड़ने वाले मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस-वे महाराष्ट्र समृद्धि कॉरिडोर (एमएससी) के निर्माण के लिए रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन (आरएफक्यू) में कथित तौर पर अंतिम क्षणों में बदलाव किया गया।
डील पर लगी मुहर! नरम पड़े फड़णवीस बोले- शर्तों के साथ बनाएंगे BMC की सरकार
तो क्या हो गई डील! नरम पड़े फड़णवीस बोले शर्तों के साथ बनायेंगे BMC की सरकार
'महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव निश्चित, NCP नहीं देगी भाजपा को समर्थन'
महाराष्ट्र में फिलहाल जिस तरह के हालात नजर आ रहें हैं उससे स्पष्ट है कि देवेन्द्र फडणवीस की सरकार खतरे में हैं। शिवसेना के बाद अब राष्ट्रीयवादी कांग्रेस पार्टी ने भी इसके संकेत दिए हैं। पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव के आसार पूरे हैं और अगर ऐसे हालात बनते हैं तो उनकी पार्टी भाजपा सरकार को नहीं बचाएगी।
'भारत माता की जय' कहलवाने पर अड़े फडणवीस
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कहना है कि मुझे हैरानी होती है कि हम कहां जा रहे हैं? मुझे मेरे देश में ही भारत माता की जय बोलने में शर्म क्यों आनी चाहिए? फडणवीस ने कहा कि क्या किसी में इतनी हिम्मत है कि वह इस देश में भारत माता की जय न बोले? देश में रहना है तो यह तो बोलना ही होगा। देश में 'भारत माता की जय' नारे को लेकर चल रही जबरदस्त राजनीतिक बहस के बीच विवादित बयान देकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नया सियासी हंगामा खड़ा कर दिया है।
फड़णवीस ने ध्वनिमत से हासिल किया विश्वास मत
महाराष्ट्र में भाजपा की नई सरकार ने बुधवार को ध्वनिमत से विश्वास मत हासिल कर लिया। अब सीएम देवेंद्र फड़णवीस की अल्पमत सरकार को छह महीने कोई खतरा नहीं है। बुधवार को विश्वास मत प्रस्ताव भाजपा विधायक आशीष शेलार ने महाराष्ट्र विधानसभा में रखा था। एनसीपी ने इससे पहले सदन से वॉकआउट किया। एनसीपी के इस कदम से भाजपा ने आसानी से विश्वास मत हासिल कर लिया। लेकिन शिवसेना ध्वनिमत में भाजपा सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ रही।
चुनौतियों के बीच राजा फड़णवीस की ताजपोशी
देवेंद्र फड़णवीस ने वानखेड़े स्टेडियम में महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर इतिहास रचा है। स्टेडियम में 30 हजार लोगों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उद्धव ठाकरे, लालकृष्ण आडवाणी की मौजूदगी में फड़नवीस ने जिस शाही अंदाज में शपथ ली वो किसी राजा के शपथ लेने जैसा ही था।