त्रिपुरा में माकपा के मुखपत्र देशेर कथा का रजिस्ट्रेशन रद्द
त्रिपुरा में एक अक्टूबर को माकपा के मुखपत्र डेली देशेर कथा का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया। इसे लेकर एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने भारत के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर फॉर इंडिया (आरएनआई) के आदेश को वापस लेने का अनुरोध किया है। एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने इसकी जांच कराने की मांग की है कि फैसला राजनीति से प्रेरित तो नहीं है।
सांप्रदायिक ध्रुवीकरण में जुटी भाजपा : माकपा
माकपा ने कहा है कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठन सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने में जुटे हुए हैं, क्योंकि विकास के गुजरात मॉडल पर लगातार हमले हो रहे हैं। माकपा के मुखपत्र पीपुल्स डेमोक्रेसी के संपादकीय में कहा गया है, 'इसके कारण भाजपा जाहिर तौर पर अपने मूल हथकंडे, यानी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण पर लौट आई है, और 2014 के आम चुनाव के अपने अभियान का उसे मुख्य आधार बना लिया है।'