MeToo : प्रिया रमाणी के खिलाफ कोर्ट पहुंचे मोदी के मंत्री अकबर, किया मानहानि का मुकदमा
मी टू अभियान के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री एम.जे. अकबर ने कानून का रास्ता अख्तियार किया है। उन्होंने आरोप लगाने वाली एक पत्रकार प्रिया रमानी पर मानहानि का मुकदमा किया है।
अनिल अंबानी ने नेशनल हेराल्ड के खिलाफ किया 5,000 करोड़ रुपये का मानहानि केस
अनिल अंबानी की रिलायंस समूह की कंपनियों ने कांग्रेस के स्वामित्व वाले नेशनल हेराल्ड के खिलाफ 5,000 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी ने दावा किया है कि अखबार में राफेल विमान सौदे को लेकर प्रकाशित एक लेख मानहानिकारक और अपमानजनक है।
RSS मानहानि केस में राहुल गांधी पर आरोप तय, कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- मैं दोषी नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक अदालत में अपने खिलाफ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता की ओर से दायर मानहानि मामले में अपराध स्वीकार नहीं किया। अदालत के अंदर जब न्यायाधीश एआई शेख ने उनके खिलाफ आरोपों को पढ़ा तो गांधी ने कहा, मैं दोषी नहीं हूं।
जय शाह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का अमित शाह ने दिया ये करारा जवाब
अमित शाह ने बेटे जय शाह की कंपनी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है। उल्टे पूछना चाहूंगा कि कांग्रेस के ऊपर भी कई आरोप लगे हैं लेकिन उन्होंने कभी 100 करोड़ की कोई मानहानि की याचिका दाखिल की?
मानहानि केस : केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी ने की सवालों की बौछार तो भावुक हुए जेटली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के मामले में सोमवार को मशहूर वकील राम जेठमलानी ने दिल्ली की अदालत में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से लंबी पूछताछ की जो काफी दिलचस्प बनकर सामने आई है। कम से कम दो घंटे तक चली इस बहस में जेटली को यह समझाने के लिए कहा गया कि वह किस तरह अपनी प्रतिष्ठा को पहुंची ठेस के लिए कह रहे हैं कि 'उसकी भरपाई नहीं हो सकती? और उसे आंका नहीं जा सकता।' और कहीं यह मामला 'खुद को महान समझने' का तो नहीं है।
मानहानि मामले में उमा भारती को राहत, सेशन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगाया स्टे
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के खिलाफ मानहानि के प्रकरण में सेशन कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर स्थगनादेश जारी किया है। गिरफ्तारी वारंट जारी होने के कुछ ही देर के बाद रिविजन याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी वारंट पर कोर्ट ने यह आदेश दिया।
जेटली के मानहानि मामले में केजरीवाल को समन
अरविंद केजरीवाल और आप के पांच अन्य नेताओं को अरूण जेटली द्वारा दायर आपराधिक मानहानि की शिकायत के मामले में यहां की एक अदालत ने आरोपी के तौर पर तलब किया। अदालत ने इस बात पर गौर किया कि जेटली पर लगाए गए आरोप ‘अपमानजनक’ थे। आरोपियों से 7 अप्रैल को पेश होने को कहा है।
मानहानि केस में केजरीवाल को SC से बड़ी राहत
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से उस समय राहत मिल गयी जब कोर्ट ने उनके खिलाफ लंबित दो आपराधिक मानहानि केस पर रोक ही नहीं लगा दी बल्कि इस संबंध में दंडात्मक प्रावधानों की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर केन्द्र से जवाब भी तलब कर लिया।