कटघरे में अभिव्यक्ति की आजादी! मोदी सरकार की आलोचना करने पर पालेकर को बोलने से रोका
मोदी सरकार की आलोचना करने पर अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर को एक कार्यक्रम में बोलने से रोक दिया गया। मुंबई के एनजीएमए में मशहूर पेंटर प्रभाकर बर्वे पर आयोजित एक प्रदर्शनी के दौरान ‘इनसाइड द इम्पटी बॉक्स’ विषय पर बतौर अतिथि शामिल हुए अमोल पालेकर अपना भाषण दे रहे थे।
महंगाई की मार : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के पार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 90 रुपये के पार चली गई। यह जानकारी इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सामने आई है। मालूम हो कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6.00 बजे संशोधन होता है।
शिवसेना ने कुलकर्णी के मुंह पर पोती कालिख
शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन का विरोध करते हुए कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व पूर्व पत्रकार सुधींद्र कुलकर्णी के चहरे पर स्याही पोत दी। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई दलों के नेताओं ने इस घटना की घोर निंदा की।
वॉर मेमोरियल न होना देश का दुर्भाग्य : मोदी
1962 में चीन से युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों की याद में 1963 में गाए गए गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों...' का स्वर्ण जयंती समारोह सोमवार को मुंबई में धूमधाम से मनाया गया। इस गाने को गाने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर को गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया। इस मौके पर नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में एक बार फिर कांग्रेस नीत यूपीए सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि देश में वॉर मेमोरियल न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। मोदी ने यह भी कहा कि अगर कवि प्रदीप ने ऐ मेरे वतन...गीत नहीं लिखा होता तो शायद 1962 के शहीद हमें याद न होते।
पीएम पद के लिए दिल्ली, मुंबई में मोदी पहली पसंद
एबीपी न्यूज-नीलसन ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के ओपिनयन पोल से सबको चौंका दिया है। दिल्ली और मुंबई की कुल 21 लोकसभा सीटों का सर्वे कह रहा है कि भाजपा को 10, आप को 8 और कांग्रेस को 3 सीटें मिल रहीं हैं। सर्वे की मानें तो पीएम के लिए मोदी पहली पसंद बने हुए हैं।
महागर्जना रैली : मोदी का नया नारा 'वोट फॉर इंडिया'
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई के एमएमआरडीए मैदान में एक रैली में नया नारा दिया 'वोट फॉर इंडिया' का। यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि अगले चुनाव में लोगों को किसी पार्टी के लिए नहीं, बल्कि देश के लिए मतदान करना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'देश सर्वोपरि है इसीलिए समस्याओं के समाधान के लिए मैं कहूंगा 'वोट फॉर इंडिया'।'
शिंदे को ब्लास्ट से ज्यादा फिक्र थी 'रज्जो' की
देश के लिए इससे अधिक शर्मनाक बात कोई और नहीं हो सकती जब बिहार की राजधानी पटना में रविवार सुबह जब सीरियल धमाके हो रहे थे, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे मुंबई में फिल्म रज्जो की म्यूजिक लॉन्च पार्टी में शिरकत कर रहे थे। शिंदे ने वहां 'रज्जो' का म्यूजिक लॉन्च किया। इसके लिए अभिनेत्री कंगना रनौत का 40 मिनट तक इंतजार भी किया। बकौल शिंदे समय न होने के बाद भी वे इस कार्यक्रम में पहुंचे थे, क्योंकि उनका इस कार्यक्रम में पहुंचने की दिली ख्वाहिश थी। सीरियल धमाका घटनास्थल पर जाने का, जांच एजेंसियों के साथ ही पुलिस दोषियों की धरपकड़ के लिए क्या कदम उठा रही है, इसको जानने का शिंदे के पास वक्त नहीं था।