लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 : जानिए! कौन जीता, कौन हारा
जनादेश 2019 भाजपा के लिए 2014 से भी बड़ी व ऐतिहासिक जीत है और कांग्रेस की बड़ी हार। इस तरह 35 साल में भाजपा लगातार दूसरी बार अपने दम पर स्पष्ट बहुमत से कहीं ज्यादा संख्याबल के साथ सरकार बनाने वाली पार्टी बनी है।
नेता-न्यूजएक्स एक्जिट पोल में एनडीए को 242 और यूपीए को 164 सीटें
भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग या एनडीए) लोकसभा चुनाव में 242 सीटें जीत सकता है, जो बहुमत से 30 कम है। नेता-न्यूजएक्स द्वारा किए गए एक्जिट पोल की मानें तो संप्रग या यूपीए 164 सीटें जीत सकता है। जबकि बसपा-सपा-रालोद महागठबंधन 43 सीटें जीत सकता है।
कांग्रेस मुख्यालय में जुटे बिहार महागठबंधन के दिग्गज, यूपीए में शामिल हुए उपेंद्र कुशवाहा
केंद्र एवं बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने के बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) औपचारिक रूप से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का हिस्सा बन गई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी यूपीए की चेयरपर्सन हैं।
राफेल सौदे को लेकर अनिल अंबानी ने गुजरात चुनावों से ऐन पहले लिखा था राहुल को एक खत!
राफेल विमान सौदे को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सरकार आमने-सामने है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर इस सौदे में हुई संदेहास्पद डील की चर्चा कर चुके हैं। अब इसी सौदे को लेकर उद्योगपति अनिल अंबानी का एक राहुल गांधी को लिखा खत सामने आया है। यह पत्र गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम दिन लिखा गया था।
राज्यसभा की 58 सीटों के लिए 23 मार्च को होगा मतदान
राज्यसभा की 58 सीटों के लिए आगामी 23 मार्च को चुनाव होगा। इसका ऐलान चुनाव आयोग ने शुक्रवार को किया। अप्रैल-मई 2018 में रिटायर हो रहे सदस्यों की सीटों पर राज्यसभा के चुनाव कराए जाएंगे। बता दें कि कार्यकाल समाप्त होने के कारण 16 राज्यों से राज्यसभा के 58 सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।
इलाहाबाद बैंक के पूर्व निदेशक का दावा- 2013 में रूक सकता था पीएनबी घोटाला
पीएनबी महाघोटाले पर परत दर परत होते खुलासों के बीच इलाहाबद बैंक के पूर्व निदेशक दिनेश दूबे ने कुछ ऐसा कहा है जिससे सियासी तापमान में इजाफा होना तय है। उन्होंने कहा है कि ये घोटाला यूपीए सरकार से चला आ रहा है, और आज 10 से 50 गुना तक बढ़ गया है।
राष्ट्रपति चुनावों को लेकर एक्शन में सोनिया, विपक्ष को लामबंद करने में जुटीं
राष्ट्रपति चुनावों की उलटी गिनती चालू हो गई है। इसके साथ ही राजनीतिक लामबंदी और खेमेबाजी का दौर भी जोरों पर हैं। अब तक पांच राज्यों में हुए चुनावों के दौरान बैकफुट पर नजर आ रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फ्रंट फुट पर खेलती नजर आ रहीं हैं। उन्होंने विपक्ष को लामबंद करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक अपनी रणनीति को धार देने के लिए सोनिया बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती और तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममती बैनर्जी से मिलने वाली हैं।
एसएम कृष्णा का कांग्रेस से मोहभंग, सोनिया को लिखा खत
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और यूपीए सरकार में विदेश मंत्री रहे 84 वर्षीय एस.एम. कृष्णा ने कांग्रेस का छोड़ दिया है। सूत्रों के मुताबिक इसकी आधिकारिक घोषणा वो रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में देंगे। अपने मोहभंग की तफ्सील उन्होंने चिट्ठी के जरिए कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखकर भेज दिया है। कृष्णा के इस फैसले से साथी कांग्रेसी सकते में हैं। खबर के सुनते ही सबने कृष्णा के घर का रुख किया। सभी का कहना है कि उन्हें इसका अंदाजा नहीं था।
खटिया ले जाने वाला गरीब 'चोर' और माल्या सिर्फ दोषी: राहुल
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फरार विजय माल्या को ‘डिफॉल्टर’ कहने पर भाजपा को आड़े हाथों लिया। राहुल ने अपनी किसान यात्रा के दौरान गोरखपुर से बस्ती जाते वक्त जनता से बातचीत के दौरान पूछे गए सवाल पर कहा 'किसान खटिया ले जाता है तो वो (भाजपा) उसे चोर कहते हैं, मगर जब माल्या जैसे उद्योगपति भाग जाते हैं तो उसे डिफॉल्टर कहते हैं।'
राहुल गांधी की 'खाट पंचायत' के बाद खाट लूटने की मची होड़
मिशन यूपी के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार से अपने किसान रैली की शुरुआत देवरिया में खाट सभा से की। खाट पंचायत में लोग भी जुटे, लेकिन सभा समापन के साथ ही खटिया को सूटने का सिलसिला तेज हो गया। खटिया लूटने की होड़ सी मच गई। लोग खुद को जोखिम में डालकर खटिया लूटते और भागते दिखे।