बुलंदशहर में दरिंदगी: सपा का सवाल- क्या यही है रामराज?
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। प्रदेश में रोज लूटपाट, हत्या और बलात्कार जैसे संगीन मामले प्रकाश में आ रहे हैं। सरकार बदल गई है लेकिन अपराधियों के हौसले पस्त अब भी नहीं हो पाए हैं। बुधवार रात जो कुछ हुआ वो तकरीबन 10 महीने पहले हुए बुलंदशहर कांड की याद करा गया। यहां जेवर-बुलदंशहर हाईवे से जा रहे परिवार के साथ दरिंदगी हुई। अब इस मसले पर राजनीतिक बयानबाजी और सवाल जवाब का खेल शुरु हो गया है। सपा ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि क्या यही है रामराज्य?
सहारनपुर हिंसा पर गुस्से में सीएम योगी, डीएम और एसएसपी सस्पेंड
सहारनपुर में जातीय हिंसा के फिर से भड़कने पर योगी सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम एन.पी. सिंह, एसएसपी एस.सी. दुबे, एसडीएम और सीओ को निलंबित कर दिया है। इस बीच 25 उपद्रवियों को भी गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को बसपा मुखिया मायावती के सहारनपुर स्थित शब्बीरपुर गांव के दौरे के बाद बडगांव क्षेत्र में दोबारा जातीय हिंसा भड़क गई जो धीरे-धीरे कई गांवों तक पहुंच गई है।
सहारनपुर के हाल पर कांग्रेस ने पूछा; UP में ‘योगी राज या गुंडा राज’
सहारनपुर में जातीय संघर्ष के बाद बद से बदतर होते हालात के बीच कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए आज आरोप लगाया कि राज्य में गुंडा राज चल रहा है और वहां कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सहारनपुर के ताजा हालात पर कांग्रेस ने पहले एक चिड़ियां उड़ाई जिसमें लिखा- योगी राज या गुंडा राज। उसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता के राजू और भक्त चरण दास ने एक प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात को मजबूती से रखा।
UP में बढ़ते अपराध पर विपक्ष को योगी ने घेरा, अखिलेश बोले- हमारी नहीं ये आपकी सरकार है
उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे क्राइम रेट से लगातार प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होती जा रही है। मथुरा में सर्राफा व्यापारियों की हत्या, सहारनपुर में दंगे, आगरा में हत्या, इलाहाबाद में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे कई मामले प्रदेश सरकार के गले की हड्डी बने हैं। शुक्रवार को प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर विधानसभा में पूर्व और वर्तमान सीएम आमने-सामने थे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार को काफी खरी खोटी सुनाए।
योगीराज : यूपी विधानसभा में सत्र शुरू होते ही क्यों बरपा हंगामा?
उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के पहले सत्र का आगाज विपक्षी दलों के भारी हंगामे के साथ शुरू हुआ। सोमवार को राज्यपाल का अभिभाषण जैसे ही शुरू हुआ, सपा और बसपा के विधायकों ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। जब नारेबाजी से बात नहीं बनी तो कुछ विपक्षी सदस्यों ने सीटी बजाई और कागज की गेंद बना-बनाकर राज्यपाल राम नाईक की तरफ फेंकने लगे। बड़ा ही अजीव दृश्य था सदन का।
RSS को सांप्रदायिक कहने वालों पर जब भड़के योगी आदित्यनाथ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को साम्प्रदायिक कहने वालों को आडे हाथों लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि नि:स्वार्थ और सेवा भाव से काम करने वाले इस संगठन पर उंगली उठाने वालों को पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। सुहेलदेव विजयोत्सव दिवस के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि अब चर्चा हो ही जानी चाहिए कि कौन सांप्रदायिक है और कौन राष्ट्रवादी है।
साफ-सफाई में यूपी निकला फिसड्डी तो योगी ने पकड़ी झाड़ू
स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के नतीजों में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले को देश का सबसे गंदा शहर माना गया है। देश के 100 साफ शहरों में सिर्फ वाराणसी (32वां स्थान) और 15 सबसे गंदे शहरों में से 9 शहर उत्तर प्रदेश के हैं। इस खबर के खबरिया चैनलों और अखबारों में छपने के साथ ही सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथ में झाड़ू थाम ली है।
योगी के शासन में भी उत्तर प्रदेश में कम नहीं हुआ गुण्डा 'राज'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपराध को लेकर काफी सजग हैं। तभी तो आते ही उन्होंने ऐलान कर दिया कि अपराधियों के लिए अब राह आसान नहीं रहेगी और वो जो अपराध करना नहीं छोड़ सकते प्रदेश छोड़कर जा सकते हैं। सख्त कानून का पैमाना यही होता है कि अपराधियों में अपराध के नतीजों को लेकर खौफ पैदा कर दिया जाए। इतना कि वो किसी भी वारदात को करने से पहले सौ बार सोचें। लेकिन लगता है उत्तर प्रदेश में गुण्डाराज खत्म करने के ऐलान के साथ आई सरकार अब तक लगाम लगाने में नाकामयाब रही है।
जिस मंच से CM ने अपराधियों को दी प्रदेश छोड़ने की सलाह, वहीं से दिया हत्यारोपी को आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे पर गोरखपुर में थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सूबे को सक्षम बनाने के प्रयासों को भी साझा किया। उन्होंने अपराध मुक्त प्रदेश का अपना मंत्र दोहराया। फिर कहा कि अपराधियों के लिए सूबे में कोई जगह नहीं है। लेकिन हैरानी तब हुई जब कार्यक्रम के दौरान सीएम के साथ मंच पर अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी विधायक अमनमणि भी मौजूद रहे। अमनमणि त्रिपाठी ने केवल सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मंच ही साझा नहीं किया, उन्होंने सीएम योगी पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
उप्र में अब छठ पर भी बंद नहीं होंगे स्कूल, योगी सरकार ने चलाई 15 सार्वजनिक अवकाश पर कैंची
पूर्वांचल और बिहार के महापर्व छठ पर अब उत्तर प्रदेश में कोई छुट्टी नहीं होगी। डूबते सूरज और उगते सूरज को अर्घ्य देने वाले त्योहार पर सरकारी महकमों और स्कूल-कॉलेजों में अबाधित रूप से चलेंगे। ऐसा प्रदेश की योगी कैबिनेट ने तय किया है। खास बात ये कि छठ समेत जिन 15 छुट्टियों पर कैंची चलाई गई है उसकी व्यवस्था पूर्व की समाजवादी पार्टी सरकार ने की थी।