मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में SC ने नीतीश सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या ये बच्चे देश के नागरिक नहीं हैं?
देश की शीर्ष अदालत ने बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में नीतीश सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या बच्चे देश के नागरिक नहीं है। मामले में सही तरीके से प्राथमिकी दर्ज नहीं होने पर कड़ी टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार के रवैये को अमानवीय और शर्मनाक बताया।
योगी राज : देवरिया के अवैध शेल्टर होम में भी लड़कियों का यौन शोषण, संचालक दंपति गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर बालिका शेल्टर होम की तरह ही अब उत्तर प्रदेश में योगी राज से बेखौफ देवरिया स्थित एक बालिका गृह में वहां लड़कियों के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। शेल्टर होम से भागी एक लड़की ने जो आरोप शेल्टर होम संचालकों पर लगाए हैं, वे बेहद गंभीर हैं।
प्रजापति के खिलाफ अरेस्ट वारंट और लुकआउट नोटिस जारी
यौन शोषण के आरोप में फंसे उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति सहित सात लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। फरार चल रहे मंत्री प्रजापति सहित सभी आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। साथ ही लुकआउट नोटिस जारी कर सभी एक्जिट प्वाइंट पर निगरानी बढ़ा दी गई। प्रजापति के विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर उनका पासपोर्ट भी चार हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया है।