सिद्धू ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ताजा ट्वीट में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति को जंग करार देते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए इसका राजनीति फायदा उठाने का आरोप लगाया है। सिद्धू ने कहा कि जिस जंग में बादशाह की जान को खतरा न हो, उसे जंग नहीं राजनीति कहते हैं।
झूठ बोल रहीं हैं भारतीय जांस एजेंसियां, लंदन में मेरे नाम कोई प्रॉपर्टी नहीं : माल्या
भारतीय बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर फरार होने वाली शराब कारोबारी विजय माल्या ने दावा किया है कि भारतीय एजेंसियां उनके बारे में गलत बयानी कर रहीं हैं। साथ ही कहा है कि ब्रिटेन में उसके नाम पर कुछ खास प्रॉपर्टी नहीं है और जो भी प्रॉपर्टी है वह उसके मां और बच्चों के नाम है।
दिल से राहुल
राहुल गांधी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बन गए हैं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी कांग्रेस कैसी होगी। उसकी आत्मा से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी लेकिन स्वरूप में कुछ बदलाव तो होगा ही। रणनीति को अंजाम फ्रंट फुट पर आकर दिया जाएगा। वार पीछे से नहीं होगा। शालीनता होगी लेकिन आक्रामकता को तिलांजलि नहीं दी जाएगी। वो आग लगाते हैं, हम बुझाते हैं- कि तर्ज पर ही काम होगा। कोशिश मध्ययुगीन भारत को नए युग में वापसी दिलाने की होगी।
विकास के लिए कुंभ का इंतजार न करना पड़े, इसलिए पकड़ी राजनीति की राह : डॉ. सिन्हा
संगम नगरी के मशहूर रेडियोलॉजिस्ट हैं डॉ. सुशील कुमार सिन्हा। अपने लोग और मरीजों के चहेते। सामाजिक क्षेत्र में अच्छा खास दखल रखते हैं और विगत 2 दशक से अपनी जन्मस्थली इलाहाबाद का कर्ज उतारने की कोशिश में जुटे हैं। जो इस शहर से पाया उसे लौटाने के लिए तत्पर डॉ. सिन्हा अब किसी राजनीतिक ओहदे पर पहुंच कर लोगों की पीड़ा हरना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और इनको चाहने वाले इन्हें शहर के भावी मेयर के तौर पर काम करते देखना चाहते हैं।
राजनीति से प्रेरित है निजी स्कूलों की मनमानी
रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के प्रद्युम्न ठाकुर की नृशंस हत्या हमारे बिगड़ते सामाजिक व्यवहार का उदाहरण तो है ही साथ ही हमारे लिए एक संकेत भी है। इशारा कि केवल सामाजिक तानेबाने को कोसने या फिर किसी संस्थागत कमी की लकीर को पीटने भर से कुछ नहीं होगा बल्कि बात तो तब बनेगी जब हम पोलिटिकल रिफॉर्म पर बहस करेंगे।
रजनीकांत को रास आई राजनीति, देंगे सूबे को तीसरा विकल्प
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को इस बात के साफ संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही राजनीति में पदार्पण करेंगे। रजनीकांत ने यह भी साफ कर दिया है कि वह तमिलनाडु के दोनों प्रमुख दलों द्रमुक एवं अन्नाद्रमुक की बजाय किसी अन्य पक्ष के साथ गरीबों एवं वंचितों की राजनीति करेंगे और राज्य को एक नया विकल्प देंगे।
शशिकला ने खेला इमोशनल कार्ड, बोलीं- एक महिला के लिए राजनीति मुश्किल
शपथ ग्रहण न कर पाने और सांसदों का साथ छोड़कर चले जाने के बीच एआईएडीएमके की महासचिव शशिकला ने रविवार को इमोशनल कार्ड खेला और कहा कि एक महिला के लिए राजनीति में रहना बहुत मुश्किल काम है। जयललिता के समय में भी ऐसा ही हुआ था, लेकिन उन्होंने मुश्किलों पर जीत पाई। अपने भाषण के दौरान शशिकला भावुक भी हो गईं।
जिन्हें नाज़ है हिंद पर वो कहां हैं...
एक दिन में ताबड़तोड़ एक नहीं दो नहीं बल्कि चार-पांच संवाददाता सम्मेलन। इसकी वजह सिर्फ अपने दाग को दूसरे के दाग से कम दिखाने की रही। भाजपा और कांग्रेस दो ऐसी राष्ट्रीय पार्टियां जो एक दूसरे पर निशाना साधने के साथ ही खुद को दूसरे से बेहतर साबित करने में लगी है। रौ में सभी बह रहें हैं। मौका सभी को जबरदस्त मिला है। जानते हैं कि सेना का मुद्दा हवा का रुख मोड़ने का माद्दा रखता है सो इसे ही बार-बार हवा दी जा रही है। राजनीति किसी गहन मुद्दे पर नहीं बल्कि भावनाओं को कैश करने की हो रही है। निगाहें कहीं भी हो लेकिन निशाने पर अगले साल होने वाले विधानसभा के चुनाव हैं।
राज्यतन्त्रात्तं नीतिशास्त्राम्
चाणक्य नीति का एक सूत्र है कि समाज में सुन्दर व्यवस्था बनाए रखना राजा का काम है। यदि राज्य में कानून व्यवस्था सही ना हो प्रजा दुखी हो तो इसे सरकार का निकम्मापन माना जाएगा। इन दिनों हमारे देश के हालात कुछ ऐसे ही हैं। नेता मस्त हैं और जनता पस्त है।
शाह का U-Turn : 'सियासत' नहीं 'विकास' से ही भाजपा करेगी राज
अमित शाह ने जब भाजपा के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था तो उन्होंने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कहा था कि पार्टी 52 प्रतिशत पॉलिटिक्स करेगी। बाकी के 48 प्रतिशत विकास और अन्य काम। लेकिन अपने कार्यकाल के थोड़े ही समय बाद शाह को यह आभास होने लगा कि 52 प्रतिशत पॉलिटिक्स से भाजपा को दोबारा सत्ता नहीं मिलने वाली। इसीलिए यू-टर्न लेते हुए विकास का राग छेड़ते हुए उन्होंने कहा है कि उनकी पार्टी ने देश में कार्य निष्पादन की राजनीति के युग की शुरुआत की है।