RS में अमित शाह: राजीव गांधी ने किए थे असम समझौते पर हस्ताक्षर...उनके पास हिम्मत नहीं थी हमने दिखाई
एनआरसी को लेकर सड़क से संसद तक हल्ला मचा हुआ है। सरकार की तरफ से सफाई पेश की जा रही है तो विपक्ष केन्द्र की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अमित शाह ने इस मुद्दे पर कांग्रेस को इतिहास याद दिलाया और असम एकॉर्ड 1985 पर कांग्रेस को घेरा।
PM मोदी ने हिमाचल में भरी हुंकार, कहा- कोई पंजा अब नहीं लूट सकता देश की तिजोरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के ऊना में कहा कि हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसामान्य का गुस्सा फूट पड़ा है। हिमाचल की जनता ने फैसला कर लिया है और शायद इसीलिए कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है। यह एकतरफा चुनाव है जिसमें कांग्रेस एक्सपोज हो चुकी है। कोई पंजा अब देश की तिजोरी नहीं लूट सकता।
'राजीव गांधी के घर में घुसा था लिट्टे का जासूस'
नटवर सिंह के बाद गांधी परिवार के बेहद करीब रहे एक और शख्स ने इस परिवार से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठाया है। पूर्व केंद्रीय गृह सचिव आरडी प्रधान ने अपनी नई किताब 'माय ईयर्स विद राजीव एंड सोनिया' के जरिए अपनी बात रखी है। प्रधान की माने तो राजीव गांधी के घर में एक बार एलटीटीई का जासूस दाखिल हो गया था।
राजीव के कातिलों की रिहाई पर ये कैसी राजनीति?
राजीव गांधी के कातिलों को रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खारिज करते हुए कहा कि जयललिता का यह फैसला कानूनी रूप से सही नहीं है। निश्चित रूप से एक पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के दोषियों पर किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए, लेकिन यहां यह भी देखना होगा कि राजनेताओं के हत्यारों और आतंकवादियों के प्रति इस तरह की नरमी की राजनीति किसने शुरू की?
राजीव हत्याकांड: राहुल के बयान से हरकत में आई सरकार
भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा करने को गैरवाजिब मानते हुये केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। राहुल गांधी ने तमिलनाडु सरकार द्वारा हत्यारों को छोड़ने के फैसले पर अफसोस जताया था।
प्रियंका उतरीं मैदान में, आला नेता संग की बैठक
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के सपने को पूरा करने के लिए बहन प्रियंका ने कमर कस ली है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को तुगलक लेन स्थित राहुल गांधी के घर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। कहा जा रहा है कि यूपी में चुनाव प्रचार की कमान प्रियंका गांधी के हाथ में रहेगी। प्रियंका गांधी ने लगभग 5 मिनट तक नेताओं की बैठक ली।
दिग्गज राजनीतिज्ञ अरूण नेहरू नहीं रहे
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण नेहरू का गुरूवार रात निधन हो गया। 69 साल के नेहरू ने गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी सुभद्रा और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। नेहरू का जन्म 24 अप्रेल 1944 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ था। अरूण नेहरू राजीव गांधी की सरकार में आंतरिक सुरक्षा मंत्री रहे थे।