सर्वे भवन्तु सुखिन:
लगभग पांच सदी से चल रहे एक बड़े और बहुप्रतीक्षित विवाद का अंततः सुखद और संतोषप्रद समाधान प्राप्त हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग अब सम्पूर्ण अवरोधों से मुक्त हो चुका है। मैं इसके लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आदरपूर्वक आभार ज्ञापित करता हूँ।
सुप्रीम फैसला : अयोध्या की विवादित भूमि पर विराजमान होंगे रामलला विराजमान, सुन्नी वक्फ बोर्ड का मस्जिद का दावा खारिज
अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में रामलला विराजमान और सुन्नी वक्फ बोर्ड को ही मुख्य पक्षकार मानते हुए कहा कि विवादित भूमि का मालिकाना हक रामलला विराजमान को दिया जाता है। विवादित जमीन पर मस्जिद का दावा खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा कि इसके लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को अलग से पांच एकड़ जमीन दी जाए।