भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बोलीं- बाबरी ढांचा गिराने पर मुझे गर्व है
भोपाल संसदीय क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार बनाए जाने के बाद देश में ध्रुवीकरण की राजनीति को आयाम देते हुए साध्वी प्रज्ञा ठाकुर एक के बाद एक लगातार विवादित बयान दे रही हैं। ताजा बयान में उनका कहना है कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने पर उन्हें गर्व है।
मध्यस्थों से पहले उमा भारती ने सुनाया फैसला; जहां पर रामलला हैं वहां सिर्फ राम मंदिर बनेगा
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद मामले को मध्यस्थता पैनल के जरिए सुलझाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि जहां पर रामलला हैं वहां राम मंदिर के अलावा किसी और धार्मिक स्थल कैसे बन सकता है।
विहिप की PM मोदी को दो टूक : कोर्ट के फैसले का अनंत काल तक इंतजार नहीं कर सकता हिन्दू समाज
पीएम मोदी का यह कहना कि कानूनी प्रक्रिया के बाद ही सरकार की ओर से अध्यादेश पर विचार किया जाएगा को लेकर विहिप ने मोदी सरकार पर सीधा हमला किया है। विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने पीएम मोदी के बयान से असहमति जताते हुए कहा कि हिंदू समाज मंदिर निर्माण के लिए अनंत काल तक इंतजार नहीं कर सकता।
नेतृत्व परिवर्तन से शाह का इनकार, बोले- पीएम मोदी की अगुवाई में ही लड़ेंगे 2019 का चुनाव
मिशन 2019 के लिए बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने नेतृत्व में बदलाव की बात को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया और कहा कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही 2019 का चुनाव लड़ेगी।
उमा भारती ने 2019 में चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान, गंगा और राम मंदिर के लिए करेंगी काम
भाजपा की कद्दावर नेत्री और हिन्दुत्व का प्रमुख चेहरा उमा भारती ने 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी की एक और कद्दावर नेत्री तथा विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।
बातों-बातों में बोल गईं भाजपा नेत्री उमा भारती; राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं
केंद्रीय मंत्री और अयोध्या आंदोलन की अगुवा में गिनी जाने वाली उमा भारती ने कहा है कि अब राम मंदिर का निर्माण न करने का कोई बहाना नहीं चलने वाला। उमा ने बातों-बातों में यह भी कह गईं कि भगवान राम सिर्फ भाजपा के नहीं हैं। राम मंदिर पर सिर्फ भाजपा का एकाधिकार नहीं है।
अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के रूख पर बोले गिरिराज सिंह, देश के हिंदुओं का सब्र टूट रहा है
राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगले साल जनवरी में एक उचित पीठ के सामने इस मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। इसपर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, हिंदुओं का सब्र टूट रहा है। मुझे भय है कि हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा?
भाजपा हर पांच साल पर चुनाव से ठीक पहले राम मंदिर मुद्दे पर करती है ध्रुवीकरण : चिदंबरम
भाजपा पर लोकसभा चुनाव से पहले राम मंदिर मुद्दे पर ध्रुवीकरण करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा कि इस मुद्दे पर वह सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का इंतजार करेगी। पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राम मंदिर मुद्दे पर अगली सुनवाई जनवरी 2019 में करने का निर्णय लेने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
संघ का अविश्वास
हाल ही में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से दो ऐसे बयान आए हैं जो देश के संविधान के प्रति उसके अविश्वास को दर्शाते हैं । सरसंघचालक मोहन भागवत ने डंके की चोट पर कह डाला है कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था पर विश्वास नहीं है। उन्होंने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर उंगली उठाई है तो एक बार फिर राम मंदिर के जरिए हमारे संविधान को चुनौती देने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि राम मंदिर पर अलग कानून बनाने की जरूरत है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राम मंदिर को लेकर कहा कि राम मंदिर का बनना गौरव की दृष्टि से आवश्यक है, मंदिर बनने से देश में सद्भावना व एकात्मता का वातावरण बनेगा। तो क्या संघ प्रमुख के इस बयान को सरकार और कोर्ट पर दबाव बनाने की राजनीति ना करार दिया जाए?
सरसंघचालक ने देश को किया आगाह, कहा- राम मंदिर नहीं बना तो हम अपनी जड़ों से कट जाएंगे
डॉ. मोहन भागवत ने देश को आगाह करते हुए अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, अयोध्या में अगर राम मंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो हम अपनी संस्कृति की जड़ों से कट जाएंगे। भागवत ने यह बात सोमवार को मुंबई के नजदीक पालघर स्थित दहाणु में विराट हिंदू सम्मेलन में व्यक्त किये।