J&K में विधानसभा के लिए होगा सीटों का परिसीमन, PoK के लिए 24 सीटें रहेंगी खाली : राम माधव
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि जम्मू कश्मीर विधानसभा में सीटों का परिसीमन फिर से करना होगा। यहां कुल 114 सीटें होंगी जिनमें से 24 पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के लिए हैं, जो खाली रहेंगे। शेष 90 सीटें जम्मू और कश्मीर के लिए होंगी।
राम माधव ने किया दावा; भारत और चीन ने काफी हद तक सीमा विवाद सुलझा लिया है
भाजपा नेता राम माधव ने दावा किया है कि भारत और चीन के बीच सीमा वार्ता अच्छी तरह से चल रही है और दोनों देशों ने अपनी विवादास्पद सीमाओं के मुद्दे को काफी हद तक सुलझा लिया है। राम माधव इस समय चीन के दौरे पर हैं।
तीन साल पुरानी J&K सरकार से भाजपा ने तोड़ा नाता, महबूबा ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
भारतीय जनता पार्टी ने सबको हैरान करते हुए 'देश हित' में जम्मू कश्मीर सरकार गिरा दी। पार्टी ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से समर्थन वापस लिया जिसके बाद महबूबा मुफ्ती ने बतौर सीएम इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने तीन साल पुराने रिश्ते को तोड़ने का ऐलान दिल्ली में एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान किया। जिसका अंदाजा पत्रकार वार्ता से पहले किसी को नहीं था
आन्ध्र प्रदेश मंत्रिमण्डल से BJP के मंत्रियों के इस्तीफे के बाद TDP मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
नहले पर दहला की तर्ज पर तेलुगुदेशम पार्टी के दो केंद्रीय मंत्रियों ने एनडीए सरकार से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले सुबह भाजपा मंत्रियों ने आन्ध्र सरकार मंत्रिमण्डल से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा कोटे के मंत्रियों ने मुख्यमंत्री दफ्तर में जाकर अपना त्यागपत्र सौंपा।
अरुणाचल में भी बनी भाजपा की सरकार, पेमा खांडू बने सीएम
सत्ता पर काबिज पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) के 32 विधायकों के भाजपा में शामिल होने का साथ ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा के पास अभी 11 विधायक हैं, ऐसे में इन 32 विधायकों के शामिल होने और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन से राज्य की 60 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के कुल 44 विधायक हो गए हैं जो बहुमत से काफी ऊपर है। पेमा खांडू एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
अरूणाचल की पेमा खांडू सरकार में भाजपा की भी होगी हिस्सेदारी
आखिर वही हुआ जैसा राजनीतिक पंडित कयास लगा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अरुणाचल प्रदेश की पेमा खांडू सरकार में शामिल होने का फैसला किया है। भाजपा का एक विधायक खांडू सरकार में मंत्री भी बनेगा। पार्टी आलाकमान ने खांडू सरकार का हिस्सा बनने को हरी झंडी दे दी।
कश्मीर में सरकार गठन की गुंजाइश नहीं : BJP
भाजपा ने पीडीपी की किसी भी नई मांग को स्वीकार करने से इंकार करते हुए कहा कि शर्तों के आधार पर जम्मू एवं कश्मीर में सरकार का गठन संभव नहीं है। पार्टी महासचिव राम माधव ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम कोई भी नई मांग मानने के लिए तैयार नहीं हैं। जो भी आशाएं होंगी, सरकार गठन के बाद ही पूरी होंगी।
भाजपा को नहीं भाया 'राम' का 'अखंड भारत'
भाजपा ने पार्टी महासचिव राम माधव के 'अखंड भारत' वाले बयान से खुद को अलग कर लिया। पार्टी ने स्पष्टीकरण दिया है कि उन्हें अपनी राय व्यक्त करने का हक है लेकिन पार्टी और सरकार के लिए भारत और पाकिस्तान दो संप्रभु देश हैं। कांग्रेस ने माधव के बयान को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस ने कहा कि भगवा पार्टी को अपने इस लक्ष्य को पाने के लिए 'हृदय प्रतिरोपण' कराने की जरूरत पड़ेगी। वहीं माकपा ने 'अखंड भारत' पर माधव की टिप्पणी को पाकिस्तान के साथ शुरू हुई बातचीत को पटरी से उतारने का निश्चित तरीका करार दिया।
आखिरी व्यक्ति के विकास हेतु संघ की प्रतिबद्धता को समझता हूं: मोदी
आरएसएस और भाजपा नेताओं की को-आर्डिनेशन कमेटी के तीसरे और अंतिम दिन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान पीएंम ने कहा कि वह आरएसएस की विचारधारा और पंक्ति में आखिरी व्यक्ति के विकास के लिए उसकी प्रतिबद्धता को अच्छी तरह से समझते हैं। मोदी ने जोर देकर कहा कि सरकार देश को विकास और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ाएगी। मोदी ने कहा कि मैं भी संघ की प्रतिबद्धता को समझता हूं।
'योग' की आड़ में अंसारी पर हमला, फिर माफी
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम से अनुपस्थिति पर भाजपा महासचिव राम माधव के बयान के लिए सोमवार को सरकार ने माफी मांग ली। सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति को प्रोटोकॉल की वजह से आमंत्रित नहीं किया गया था। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाया। हालांकि आयुष मंत्रालय ने कहा है कि यह सब अनजाने में हुआ है। हम लोग इसके लिए माफी मांगते हैं।