अटल बिहारी वाजपेयी: एक समर्पित राजनेता
अटल बिहारी वाजपेयी किसी एक शख्सियत का नाम नहीं बल्कि एक युग का नाम है। जिसमें लोगों को उतार-चढ़ाव, हृदय भेदी शब्दों के पुरोधा और एक समर्पित संघ सदस्य को जानने का मौका मिलता है। अटल ने राजनीति के उस पुराने दौर को अपने जीवन में ताउम्र अपनाए रखा। विरोधियों पर तंज तो कसे लेकिन शालीनता के दायरे में रहकर और नाटकीयता से कोसों दूर रहकर।
आदमी नहीं, हम झुनझुने हैं...
दुष्यंत आज बहुत याद आ रहें हैं और वो हमेशा याद आते हैं जब राजनीति राज के लिए नहीं बल्कि अपने फायदे के लिए गढ़ी जाती है। हर दल अपने हिसाब, अपनी पसंद और अपने नफे के लिए जो मन चाहे वो हमारे सामने परोस कर रख देता है। और चूंकि हम झुनझुने हैं हमें वो अपने तरीके से बजाते हैं।
भारतीय राजनीति में राहुल 'अवतार'!
कांग्रेस में राहुल गांधी की बतौर अध्यक्ष ताजपोशी लगभग तय है। जल्द ही वो उस ग्रैंड ओल्ड पार्टी के सर्वोच्च पद पर आसीन हो जाएंगे जिसकी सुगुबुगाहट विगत 13 साल से महसूस की जा रही थी। कई बार टालते-टालते कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में आखिरकार प्रस्ताव पारित हो ही गया। लेकिन प्रस्ताव पारित होने में इतनी देरी की वजह क्या थी? क्या खुद पार्टी राहुल को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं थी- जिसमें वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल की मां सोनिया गांधी शामिल हैं या फिर राहुल खुद तैयार नहीं थे?
विजयन ने भरी हुंकार, कहा- गोडसे को भगवान मानने वाले हमें ना सिखायें शांति का पाठ
केरल में अपनी राजनीतिक जमीन को पुख्ता करने की जुगत में जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सड़क पर है वहीं अपने जनाधार को बचाए रखने की कवायद वहां की वामपंथी सरकार भी कर रही है। अमित शाह और योगी की जनरक्षा यात्रा की खुलकर मुखालफत अब केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने की हैं। उन्होंने राजनीतिक हिंसा को मुद्दा बनाने वाली पार्टी को गोडसे की याद दिलाई है।
गुजरात के शाह को मात
गुजरात में राज्यसभा सीट के लिए हुए चुनावों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जीत कर भी हार गए हैं। हाल फिलहाल तक अमित शाह के रणनीतिक कौशल और जोड़-तोड़ की राजनीति को लेकर कोई संशय नहीं रहा है। उत्तर पूर्व हो, गोवा हो, उत्तराखण्ड हो या फिर बिहार- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विरोधियों के लिए ऐसी बिसात बिछाई की सब उसमें उलझे और अपनी जमीन खोते चले गए।
गांधी को 'चतुर बनिया' कहकर विवादों में घिरे अमित शाह, विपक्ष ने कहा- माफी मांगें भाजपा अध्यक्ष
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जाति के संदर्भ में उनके लिए बहुत चतुर बनिया शब्द का उल्लेख कर नए राजनैतिक विवाद को जन्म दे दिया। कांग्रेस और अन्य दलों ने राष्ट्रपिता का अपमान करने के लिए शाह से माफी मांगने को कहा है। चौतरफा आलोचना का सामना करने के बाद अमित शाह ने कहा कि सभी जानते हैं कि उन्होंने किस संदर्भ में यह बात कही है।
उनके 70 साल से बेहतर हैं हमारे तीन साल: अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी जश्न में डूबी है। अपनी सफलता के तीन साल जोशोखरोश से मना रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तीसरी वर्षगांठ पर अपनी इच्छा, राय और फ्यूचर प्लान को मीडिया के जरिए सामने रखा। उन्होंने 2019 में सफलता का नया आयाम गढ़ने का संकल्प दोहराया साथ ही उत्साहित शाह ने कांग्रेस के 70 साल के शासन के मुकाबले अपने तीन साल की सरकार को बेहतर बताया। विपक्ष को चुन-चुन कर निशाना बनाने के सवाल पर शाह ने स्पष्ट किया कि कोई भी कार्रवाई बदले की भावना से नहीं की जा रही है।
भीम आर्मी, मायावती, सोशल मीडिया और उत्तर प्रदेश में बदलती दलित राजनीति
सहारनपुर में जो हुआ वो सबके सामने है। दो जातियों के बीच संघर्ष इतना बढ़ा की दंगों का रूप इख्तियार कर लिया। स्पष्ट दिख रहा है कि सूबे में दलितों पर राजनीति का परिदृश्य बदल रहा है। दंगों के काफी अरसे बाद मायावती दंगा पीड़ितों से मिलीं जरूर लेकिन पहले वाली चमक नहीं दिखी। इस उपद्रव के बीच एक नई सेना लोगों के दिलों में पैठ बना चुकी है। रंग वही नीला है लेकिन चेहरा बदला-बदला सा है। भीम आर्मी का युवा चेहरा हैं चंद्रशेखर आजाद 'रावण'। दलितों को अपना भविष्य अब चंद्रशेखर आजाद में दिखने लगा है।
शाह ने की भविष्यवाणी : भारी मतों से जीतेंगे 2019 का चुनाव भी
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 में होने वाले आम चुनाव में 2014 के चुनावों की तुलना में अधिक अंतर से जीत हासिल करेगी। अशांत कश्मीर के बारे में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम कश्मीर में स्थिति को काबू में लाएंगे। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लोग भाजपा और नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं।
अमित शाह ने UP और उत्तराखण्ड में बम्पर जीत को बताया ऐतिहासिक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में भारतीय जनता पार्टी के अभूतपूर्व प्रदर्शन से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मुस्लिम-हिन्दू की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करेगी। साथ ही दावा किया कि ना सिर्फ उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में बल्कि गोवा, मणिपुर में भी उनकी पार्टी सरकार बनायेगी। शाह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद के दावेदार का फैसले का आधार योग्यता होगा।