स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से PM मोदी फहराया तिरंगा, किए तीन बड़े ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान मोदी ने सफेद रंग का कुर्ता और केसरिया रंग की पगड़ी पहन रखी थी। उन्होंने 21 बंदूकों की सलामी के बीच 17वीं शताब्दी के स्मारक की प्राचीर से तिरंगा फहराया।
टालने में भरोसा नहीं, टकराना जानता हूं : PM
देश के 70वें स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार की नीति और निर्णय को निर्भीक अंदाज में बयां किया। राष्ट्र को संबोधन में प्रधानमंत्री ने गरीबी खत्म करने का संकल्प लिया तो माओवादियों और आतंकियों को सख्त चेतावनी भी दी। प्रधानमंत्री ने कहा, हम चीजों को टालने में विश्वास नहीं करते। हम टकराना जानते हैं। हम बेशक आजादी का जश्न मना रहे हैं लेकिन हमारा कोई फौजी भाई बंकर में भी बैठा होगा। कोई मोर्चा संभाल रहा होगा।
PM मोदी ने दिया नया नारा 'स्टार्ट-अप इंडिया', 'स्टैंड-अप इंडिया'
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को 69वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपने डेढ़ घंटे के भाषण में एक साल के रिपोर्ट कार्ड को पेश करने में सबसे ज्यादा समय बिताया। साथ ही एक बार फिर से भ्रष्टाचार खत्म करने तथा आजादी की 75वीं वर्षगांठ तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 125 करोड़ भारतीयों की टीम इंडिया के संकल्प को व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में 'स्टार्ट-अप इंडिया' कार्यक्रम की भी घोषणा की।
टकराव का अखाड़ा बन गई है संसद : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को अपने सन्देश में कहा कि अच्छी से अच्छी विरासत के संरक्षण के लिए भी लगातार देखभाल जरूरी होती है। आज लोकतंत्र की हमारी संस्थाएं दबाव में हैं। संसद में चर्चा होने के बजाय यह सियासी टकराव के अखाड़े में बदल चुकी है। राष्ट्रपति ने कहा, यदि लोकतंत्र की संस्थाएं दबाव में हैं तो अब वह समय आ गया है कि देश की जनता तथा उसके दल इस बात पर गंभीर चिंतन करें। सुधारात्मक उपाय अंदर से आने चाहिए।