'किसी एक पार्टी की नहीं, महागठबंधन की जीत है'
राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने घोषणा की कि नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने रहेंगे और वह स्वयं साम्प्रदायिक मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चलाएंगे। विरोधी से सहयोगी बने नीतीश कुमार मुस्कुराहट के साथ बगल में मौजूद थे और लालू ने कहा, हम लड़ाई जारी रखेंगे।
बिहार चुनाव में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत
बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार और कांग्रेस के महागठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर भाजपा नीत एनडीए को करारी शिकस्त दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह परिणाम बड़ा झटका है, क्योंकि उन्हीं के नेतृत्व में भाजपा नीत एनडीए ने यह चुनाव लड़ा था। अधिकतर एक्जिट पोल को झुठलाते हुए महागठबंधन ने 243 सीटों वाले बिहार विधानसभा में 178 सीटों पर जीत का परचम फहराया, जबकि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के हिस्से सिर्फ 58 सीटें ही आई हैं।
भाजपा को 40 सीटें भी मिल जाए तो बहुत : लालू
बिहार विधानसभा चुनाव-2015 में पांचों चरणों का मतदान समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को दावा किया है कि सत्ताधारी महागठबंधन को इस चुनाव में 190 सीटें मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को 40 सीटें भी मिल जाए तो यह बहुत है।
BJP ने नीतीश पर फोड़ा 23Yrs पुराना लेटर बम
बिहार के अखबारों में शनिवार को पूरे पेज का एक विज्ञापन छपवाकर भाजपा ने नीतीश पर लेटर बम फोड़ने का अंतिम प्रयास किया है। इसमें नीतीश कुमार द्वारा तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को लिखी साल 1992 की चिट्ठी के कुछ अंश हैं। उस वक्त नीतीश कुमार भी लालू के साथ जनता दल में ही थे।
बिहार में नहीं गल रही भाजपा की दाल : लालू
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के दिग्गज लालू प्रसाद और नीतीश कुमार ने महंगाई को मुद्दा बनाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर शब्दबाण छोड़े। लालू बोले, 'बिहार में भाजपा की दाल नहीं गल रही, इसलिए महंगी कर दी गई है।' वहीं नीतीश ने 'अच्छे दिन' लाने के वादे पर कटाक्ष करते हुए पुराने दिन लौटाने की गुहार लगाई।
मुलायम की भविष्यवाणी, बिहार में जीतेगी भाजपा
महागठबंधन से अलग होकर मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी ने नीतीश-लालू-कांग्रेस की ताकत को कम कर दिया। अब मुलायम ने भविष्यवाणी कर दी है कि बिहार में भाजपा की लहर है और ज्यादातर लोग बदलाव चाहते हैं। मुलायम ने कहा, बिहार में माहौल भाजपा के पक्ष में है और वह सरकार बना रही है यह सही है।
बिहार चुनाव: लालू, शाह, ओवैसी के खिलाफ FIR
बिहार चुनाव में अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की गई है। लालू यादव के खिलाफ अमित शाह को नरभक्षी कहने का आरोप है तो अमित शाह ने बेगूसराय में एक चुनावी सभा में लालू यादव को चारा चोर कहकर संबोधित किया था। अकबरूद्दीन ओवैसी ने एक सभा में पीएम मोदी को शैतान, दरिंदा आदि शब्दों से संबोधित किया था। इसे आदर्श संहिता का उल्लंघन माना गया है।
गोमांस के मसले पर भिड़े लालू और गिरिराज
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने यहां शनिवार को दादरी में गोमांस खाने की अफवाह मोहम्मद अखलाक की पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने पर अफसोस जताते हुए कहा कि हिंदू 'बीफ' नहीं खाता है क्या? उनके इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू अपना बयान वापस लें, वरना आंदोलन किया जाएगा।
बिहार में लड़ाई 'देव' और 'दानव' के बीच : लालू
बिहार विधानसभा चुनाव में बयानबाजी अपने चरम पर है। इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में इस बार के चुनाव में लड़ाई 'देव' और 'दानव' के बीच है।
'बिना सिर वाले चिकन' की तरह भाग रही भाजपा : लालू
बिहार में विधानसभा चुनाव के चलते घमासान और बढ़ गया है। कहीं पासवान नाराज हैं, तो कहीं मांझी। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किए जाने पर भाजपा पर निशाना साधते हुए उसे 'बिना सिर वाला चिकन' कह डाला।