राहुल गांधी होंगे 2019 में विपक्ष के पीएम उम्मीदवार : सिंधिया
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अक्टूबर में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पूरी होने पर पार्टी अध्यक्ष के पद पर प्रोन्नत किया जा सकता है और वह 2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष का प्रमुख चेहरा होंगे।
माया और अखिलेश को जोड़कर 2019 में भाजपा का 'गेम ओवर' करेंगे लालू प्रसाद यादव
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने समान विचारधारा के लोगों को एक मंच पर आने की अपील करते हुए कहा, अगर मायावती और अखिलेश मिल जाएंगे तो भाजपा का ‘गेम ओवर’ हो जाएगा। पूरी संभावना है कि अगले चुनाव में दोनों मिल जाएंगे।
शाह ने की भविष्यवाणी : भारी मतों से जीतेंगे 2019 का चुनाव भी
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी 2019 में होने वाले आम चुनाव में 2014 के चुनावों की तुलना में अधिक अंतर से जीत हासिल करेगी। अशांत कश्मीर के बारे में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम कश्मीर में स्थिति को काबू में लाएंगे। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीट द प्रेस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि लोग भाजपा और नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार के साथ खड़े हैं।
गैर भाजपाई दलों को नीतीश का संदेश; 2019 में भाजपा को हराना है तो बिहार जैसा महागठबंधन बनाना होगा
नीतीश कुमार ने एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बनाने की बात की है। नीतीश कुमार का कहना है कि 2019 के आम चुनाव में अगर मोदी नीत भाजपा को रोकना है तो देश की सभी विपक्षी पार्टियों को एक मंच पर आना पड़ेगा। इसके लिए कांग्रेस और वाम दलों को आगे बढ़कर पहल करनी चाहिए। नीतीश यहां लोकसंवाद कार्यक्रम में मीडिया से बात कर रहे थे।
संभावनाओं का नया द्वार
2017 का उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव सिर्फ प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में राजनीतिक बदलाव की क्षमता और संभावना दोनों का संकेत बनने जा रहा है। चुनाव पूर्व कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन सिर्फ राजनीतिक सुविधा के मकसद से किया गया गठबंधन नहीं है। इसमें अपेक्षित और रचनात्मक तथा सार्थक बदलाव लाने की संभावना दिखाई दे रही है।