लोकसभा चुनाव परिणाम-2019 से 1952
लोकसभा चुनाव परिणाम-2019 से 1952
अब ईसी को मुलायम ने दिखाई आंख
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने भी अब चुनाव आयोग को आंखें दिखाई हैं। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने भी चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण रूख अपनाने का आरोप लगाते हुए खुद पर पाबंदी लगाने की चुनौती दी है ।
पीएम पद के लिए दिल्ली, मुंबई में मोदी पहली पसंद
एबीपी न्यूज-नीलसन ने दिल्ली-एनसीआर और मुंबई के ओपिनयन पोल से सबको चौंका दिया है। दिल्ली और मुंबई की कुल 21 लोकसभा सीटों का सर्वे कह रहा है कि भाजपा को 10, आप को 8 और कांग्रेस को 3 सीटें मिल रहीं हैं। सर्वे की मानें तो पीएम के लिए मोदी पहली पसंद बने हुए हैं।
मोदी हिन्दुस्तान में बसता है, टीवी में नहीं
बहराइच में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र भाई मोदी ने विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस, सपा समेत बसपा को भी नहीं छोड़ा। मोदी ने कांग्रेस पर मिडिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र से खिलवाड़ बताया। उन्होंने विरोधियों पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी टीवी पर नहीं बल्कि आमजनों के दिलों में बसते हैं।
उतावले हैं राहुल के 'चेले' : भाजपा
कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक तंज कसने का दौर जारी है। केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने नरेंद्र मोदी को बहस की खुली चुनौती दी नहीं कि भारतीय जनता पार्टी ने सिब्बल को कांग्रेस उपाध्यक्ष का चेला तक बता डाला। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि शुक्र है कि यह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफ से नहीं आई है, लेकिन उनके 'चेले' के तरफ से आई है।
मैंने एग्जाम पास कर लिया : मोदी
भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर बरसे। मोदी ने जहां एक तरफ अपने इम्तहान को पास करने की बात कही वहीं कांग्रेस को महंगाई के मुद्दे पर जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने कहा, , 'कांग्रेसी मित्रो... हमने तो दस महीने पहले ही एग्जाम दिया है।
'सोनिया की बीमारी का इमोशनल इस्तेमाल'
भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के किसी सदस्य द्वारा पार्टी अध्यक्ष की बीमारी का जिक्र किए जाने पर उसे दल से निकाल दिया जाता है और उसी पार्टी के उपाध्यक्ष चुनावी सभाओं में खुद ऐसा करके मतदाताओं को लुभा रहे हैं।
जल्द फूटेगा मोदी के नाम का गुब्बारा : सिब्बल
सिब्बल फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। और इस बार उनके निशाने पर हैं भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी। एक अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी के साथ बातचीत में वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने मोदी की तुलना गुब्बारे और बुलबुले से की है
संसद में पीएम के बयान पर भड़का विपक्ष
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शुक्रवार को काफी आक्रामक तेवर में दिखे और मुख्य विपक्षी दल भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह संसद की कार्यवाही बार-बार बाधित कर निवेशकों के भरोसे को तोड़ रही है। तीखी नोक-झोंक के कारण संसद का माहौल गर्म हो गया और इसी बीच भाजपा ने देश में आम चुनाव जल्द करवाने की राष्ट्रपति से मांग कर डाली।
समय पूर्व चुनाव की तैयारी में चुनाव आयोग
समय से पहले लोकसभा चुनाव होने की अटकलों के बीच साल के अंत में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अतिरिक्त ईवीएम का आर्डर देकर खुद को तैयार करना शुरू कर दिया है। उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने दो लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को नया आर्डर दिया है क्योंकि ईवीएम की मौजूदा संख्या दोनों चुनावों के एक साथ होने पर मांग को पूरा नहीं कर सकती।