कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी नेताओं से कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के दौरान आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को दौड़ से बाहर रखा जाए तथा उम्मीदवारों के चयन में विकास खंड स्तर की पार्टी इकाई की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
एक सर्वे के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की चांदी ही चांदी है। उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। एक अंग्रेजी चैनल और एक अंग्रेजी अखबार द्वारा संयुक्त रूप से कराए गए सर्वे के मुताबिक भाजपा को सपा शासित उत्तर प्रदेश में 29 से 33 सीटें मिल सकती हैं।