बिहार में लोकसभा की 6 सीटों पर लड़ेगी रामविलास की लोजपा, भाजपा-जेडीयू के हिस्से 17-17 सीट
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को घोषणा की कि बिहार में 2019 के लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) छह सीटों पर, जबकि भाजपा और जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
बिहार चुनाव : 'अपनों' की बगावत से पार्टियां त्रस्त
बिहार विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल जहां अपने-अपने विरोधियों को परास्त करने की रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं पांच प्रमुख राजनीतिक दल 'अपनों' की बगावत झेल रहे हैं। ये पांच दल हैं : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम)। इन दलों में टिकट बंटवारे के बाद बगावत शुरू है। हालांकि इस बात की आशंका पहले से ही व्यक्त की जा रही थी कि उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही बगावत की स्थिति नजर आएगी।
बिहार में भाजपा 160, बाकी 83 पर लड़ेंगे घटक
भाजपा ने कई दिनों की माथापच्ची के बाद बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया। राज्य विधानसभा की 243 सीटों में से भाजपा 160 पर चुनाव लड़ेगी। शेष 83 सीटें पार्टी ने अपने तीन सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं।
बिहार चुनाव : राजग में सीएम पद के लिए घमासान
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में मुख्यमंत्री पद और सीटों के बंटवारे को लेकर घटक दल के नेता आमने-सामने आने लगे हैं। सीपी ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी जैसे नेता अभी से सीएम पद पर दावेदारी जता चुके हैं।
एनडीए सांसदों को मोदी मंत्र: राजनीतिक से ऊपर उठकर बड़ा सोचें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवसेना सांसदों सहित राजग के सभी सांसदों के लिए आज एक चाय पार्टी का आयोजन किया जिसके दौरान उन्होंने उनसे कहा कि वे राजनीति से ऊपर उठकर बड़ा सोचें और सरकार की महत्वाकांक्षी और गरीबों के अनुकूल योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करें।
राजग में लौटी लोजपा, 7 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पूरे 12 वर्ष बाद लोजपा ने एनडीए के घटक के रूप में वापसी कर ली है। इस तरह सप्ताह भर से इस सम्भावित गठबंधन को लेकर चल रहे राजनीतिक नाटक का पटाक्षेप हो गया है। भाजपा-लोजपा डील का औपचारिक एलान गुरुवार को हुआ।
कांग्रेस गठबंधन का नया चेहरा बहुत जल्द आएगा
कांग्रेस पार्टी ने कुछ अहम फैसलों का संकेत देते हुए गुरुवार को साफ किया कि बहुत जल्द सभी दलों से बातचीत कर कांग्रेस गठबंधन का नया चेहरा पेश किया जाएगा। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर गठबंधन के मुद्दे पर सलाह-मशविरा किया।